फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इमरान ताहिर के खतरनाक जश्न पर धोनी ने ली चुटकी, कहा 'उन्हें रोकना मुश्किल'

Thu, 02 May 2019 10:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 02 May 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
Dhoni make fun of Imran tahir wild celebration after taking wicket
धोनी-ताहिर - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए 50वें मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को बुरी तरह से हरा दिया। चेन्नई के 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की पूरी टीम 99 रन पर ढेर हो गई।



इस मैच में इमरान ताहिर ने फिर से अपनी फिरकी से सबको चौंकाया और 4 विकेट झटक लिए।
 

Dhoni make fun of Imran tahir wild celebration after taking wicket
इमरान ताहिर

लेकिन उनकी गेंदबाजी से ज्यादा उनके जश्न मनाने के अंदाज ने एक बार फिर से सभी को हंसाया। जब भी अंपायर आउट देते तब हर बार 40 साल के ताहिर हाथ फैलाकर दौड़ते हुए पूरे मैदान का चक्कर लगा आते।

चेन्नई के फैंस में पराशक्ति एक्सप्रेस के नाम से मशहूर ताहिर अपने जश्न मनाने के अंदाज से हमेशा सबको खूब हंसाते हैं। वो विकेट लेने के बाद दौड़ते हुए बाउंड्री के पास दर्शकों से मिलने चले जाते हैं।


 

Dhoni make fun of Imran tahir wild celebration after taking wicket
इमरान ताहिर - फोटो : file

बुधवार को एक बार फिर से ताहिर को उसी अंदाज में जश्न मनाने के कई मौके मिले। उन्होंने दिल्ली के 4 बल्लेबाजों को आउट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhoni make fun of Imran tahir wild celebration after taking wicket
इमरान ताहिर के साथ एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

ताहिर के इस जश्न पर अब धोनी ने भी अपनी मन की बात कह दी है। मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान धोनी ने मजे लेते हुए कहा कि, 'ताहिर को जश्न मनाते देखना अच्छा लगता है। लेकिन हमनें ये फैसला किया है कि मैं और वाटसन उनके विकेट लेने के बाद उनके पास नहीं जाएंगे, क्योंकि वो जश्न मनाने के लिए दूसरी तरफ भागेगा'।
 



 

विज्ञापन
Dhoni make fun of Imran tahir wild celebration after taking wicket
ताहिर - फोटो : file

धोनी आगे कहते हैं कि, 'मेरे और वाटसन के लिए ये थोड़ा मुश्किल है कि हम उसके पास जाकर उसे बधाई दें, इसीलिए हम उसके वापस आने का इंतजार करते हैं और फिर उसके बाद बधाई देते हैं। सबसे अच्छी बात है कि वो अपनी दौड़ पूरी कर वापस अपनी जगह पर आ जाता है'।

 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed