फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी का खुलासा, पंत की मदद से लगाए आखिरी दो गेंदों में दो छक्के

Thu, 02 May 2019 12:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 02 May 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Dhoni give credit to Rishabh pant for his last two sixes against Delhi capitals in ipl 2019
पंत धोनी - फोटो : अमर उजाला

इंडियन टी-20 लीग में बुधवार को 50वां मुकाबला खेला गया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई और दिल्ली के बीच मुकाबले में चेन्नई ने मैच को अपने नाम किया।



इस मैच में एक बार फिर से चेन्नई को अपने कप्तान धोनी का साथ मिला। चोट के बाद टीम में वापसी करते हुए धोनी बने मैन ऑफ द मैच। धोनी ने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से एक बार फिर से सभी को हैरान किया।

धोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 22 गेंदों में 44 रन बनाए। उन्होंने आखिरी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़े।

Nagaland Board Result 2019 घोषित, NBSE परिणाम के लिए क्लिक करें

Dhoni give credit to Rishabh pant for his last two sixes against Delhi capitals in ipl 2019
rishabh pant

छक्के में पंत ने की मदद
मैच के बाद जब धोनी से आखिरी दो छक्के के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो दो छक्के उन्होंने पंत की गलती की वजह से लगाए। 

कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने जब उनसे पूछा कि उन्होंने छक्का लगाने कि लिए सिंगल लेने का जोखिम क्यों लिया। तब इस पर धोनी ने कहा, “रायडू उसी समय बल्लेबाजी करने आए थे, इसलिए उनके लिए शॉट लगाना आसान नहीं था। यहां पर पंत ने मेरी मदद की, उसने ग्लब्स नहीं उतारे थे इसलिए मैं रन ले सका।”

Dhoni give credit to Rishabh pant for his last two sixes against Delhi capitals in ipl 2019
एमएस धोनी

पंत को धोनी की सलाह
धोनी ने इशारों-इशारों में जहां पंत की गलती बताई वहीं उन्हें सुझाव भी दे दिए। धोनी ने कहा कि पंत ने उस दौरान दोनों ग्लब्स पहने हुए थे जिससे स्टम्स पर गेंद मारना आसान नहीं था।

धोनी अक्सर विकेटकीपिंग करते समय आखिरी के ओवरों में एक ही ग्लब पहनते हैं जिससे उन्हें खिलाड़ी को रनआउट करने में कोई परेशानी न हो। लेकिन पंत ने ऐसा नहीं किया और इसीलिए धोनी को एक रन लेने का मौका मिल गया और उन्होंने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के जड़ दिए। धोनी का कहना था, “छोटी छोटी बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है। आप टेनिस बॉल क्रिकेट से सीख सकते हैं। इसके बाद भी आपको अपने बेसिक्स सही रखने होंगे। अगर आप वहीं अटके रहे तो ऐसे गलतियां करते रहेंगे। बेसिक्स पर बने रहना बहुत जरूरी है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhoni give credit to Rishabh pant for his last two sixes against Delhi capitals in ipl 2019
ms dhoni
आखिरी ओवर में पंत गलती और धोनी का धमाल

दरअसल आखिरी ओवर में चेन्नई की टीम का स्कोर 164 रन हो गया था। तीन गेंदों के बाद धोनी को रिस्क उठाते हुए सिंगल लेना पड़ा। रायडू बल्लेबाजी करने के लिए उसी वक्त आए थे इसलिए धोनी चाहते थे कि स्ट्राइक उनके पास रहे। ट्रेंट बोल्ट ने चौथी गेंद वाइड फेक दी। यहां पर धोनी ने एक बार फिर अपनी चतुराई दिखाई और रायडू को सिंगल लेने का इशारा कर दिया। पंत यहां धोनी को रनआउट करने से चूक गए। इसके बाद अगली दो गेंदों पर छक्का मार कर धोनी ने टीम का स्कोर 179 रन कर दिया। 

Nagaland Board Result 2019 घोषित, NBSE परिणाम के लिए क्लिक करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed