फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी बन गए ड्राइवर, टीम इंडिया ने मैदान पर खूब की मस्ती

Mon, 04 Sep 2017 09:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 04 Sep 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
dhoni drives the car awarded to jasprit bumrah
एमएस धोनी - फोटो : twitter

टीम इंडिया ने रविवार को श्रीलंका का पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 5-0 से सफाया किया। इस सीरीज में 15 विकेट चटकाने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्हें गिफ्ट में एक कार मिली, जिसे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ड्राइव किया। पूरी भारतीय टीम इस गाड़ी पर सवार हुई और स्टेडियम का चक्कर लगाया। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खूब मस्ती की।

dhoni drives the car awarded to jasprit bumrah
विराट कोहली - फोटो : twitter

जसप्रीत बुमराह से मैच के बाद जब पूछा गया कि आपने कार क्यों नहीं ड्राइव की तो तेज गेंदबाज ने कहा, मुझे पता ही नहीं कि ये कार कैसे ड्राइव की जाती है। माही भाई इसमें उस्ताद है और इसलिए उन्होंने ही कार ड्राइव की। पूरी टीम ने स्टेडियम का चक्कर लगाते समय खूब मस्ती की। टीम इंडिया ने ट्रॉफी को गाड़ी के ऊपर रखकर स्टेडियम का राउंड लगाया।

dhoni drives the car awarded to jasprit bumrah
ट्रॉफी के साथ विराट कोहली - फोटो : twitter

टीम इंडिया ने भुवनेश्वर कुमार (5 विकेट) और कप्तान विराट कोहली (110*) व केदार जाधव (63 रन) की पारियों के दम पर श्रीलंका को अंतिम वन-डे में 6 विकेट से मात दी। टीम इंडिया विश्व की पहली टीम बन गई है, जिसने श्रीलंका को उसी के घर में 5-0 से वन-डे सीरीज में मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
dhoni drives the car awarded to jasprit bumrah
टीम इंडिया की मस्ती - फोटो : twitter

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहला बल्लेबाजी का फैसला किया और मेजबान टीम 238 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने विराट कोहली के वन-डे करियर के 30वें शतक की मदद से 21 गेंदे शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
dhoni drives the car awarded to jasprit bumrah
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : twitter

मैच में 42 रन देकर 5 विकेट चटकाने वाले भुवनेश्वर कुमार को 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला। इसी मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वन-डे में 100 स्टंपिंग पूरी की और वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed