फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जख्मी विराट ने जीता प्रशंसकों का दिल, ड्रिंक लेकर मैदान पर आए

Sat, 25 Mar 2017 05:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Sat, 25 Mar 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
Dharamsala Test: injured Kohli bringing teammates drinks

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पहली बार टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लेकिन खुशी के इस मौके पर दर्शक इस बात से निराश थे कि वह अपने चहेते खिलाड़ी विराट कोहली के बल्ले का जादू इस मैच में नहीं देख पाएंगे। रांची टेस्ट में फील्डिंग के दौरान कंधे पर लगी चोट से विराट उबर नहीं पाए और उनकी जगह उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम की कमान संभाली। भले ही विराट मैच नहीं खेल रहे  थे लेकिन वह एक अनोखे अंदाज में मैदान में आए। अमूमन ऐसा क्रिकेट के मैदान पर ऐसा नजारा देखने को कम ही मिलता है।   

Dharamsala Test: injured Kohli bringing teammates drinks

कोहली के न खेलने से निराश दर्शकों का उत्साह उस समय देखते बन रहा था, जब वह ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान 12वें खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर टीम के लिए पानी लेकर आए। कोहली का बतौर कप्तान सौम्य व्यवहार देखकर कमेंटेटर भी खुद को कोहली की तारीफ करने से नहीं रोक पाए।

Dharamsala Test: injured Kohli bringing teammates drinks

मैच में कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय बल्लेहबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि देखिए सबके लिए कौन पानी लाया है। 12वें खिलाड़ी विराट कोहली। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा, 'शानदार, कोहली को दुनिया का सबसे महंगा ड्रिंक्स मैन होना चाहिए!'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharamsala Test: injured Kohli bringing teammates drinks
- फोटो : getty images

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब कोई भारतीय सीनियर खिलाड़ी चोट लगने की वजह से टीम में नहीं खेल रहा हो और अपनी टीम के लिए ड्रिंक्स लेकर आया हो। सचिन तेंदुलकर जब 2004 में कोहनी की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे मैच में टीम से बाहर बैठे थे, तब वह टीम के खिलाड़ियों के लिए मैदान पर ड्रिंक्स लेकर आए थे। 

विज्ञापन
Dharamsala Test: injured Kohli bringing teammates drinks

जहां कप्तान विराट कोहली ने अपने खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स लाने पर लोगों का दिल जीता, वहीं एक समय पूर्व भारतीय बल्लेबाज गांगुली ने बतौर 12वें खिलाड़ी ऐसा करने से इंकार कर दिया था। बात 1992 में की है जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी, उस वक्त गांगुली टीम में 12वें खिलाड़ी के रूप में थे। गांगुली से जब टीम के लिए ड्रिंक्स ले जाने के लिए कहा गया तो उन्होंने साथी खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स ले जाने से इंकार कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed