फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DC vs LSG: दिल्ली के पहले मैच में खली पंत की कमी, फैंस और साथियों ने खास अंदाज में किया याद

Sat, 01 Apr 2023 09:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 01 Apr 2023 09:31 PM IST
सार

लखनऊ के खिलाफ मैच के दौरान ऋषभ पंत की जर्सी दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट के ऊपर रही। वहीं, फैंस भी मिस यू पंत को पोस्टर लेकर मैदान में पहुंचे थे। 
 

विज्ञापन
Delhi Capitals special gesture for rishabh Pant in first IPL 2023 match against lucknow Super giants
दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में टंगी पंत की जर्सी - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ था। इस सीजन डेविड वॉर्नर दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं। टीम के नियमित कप्तान ऋषभ पंत पिछले साल कार हादसे का शिकार हो गए थे। इसके बाद उनकी कई सर्जरी हुई हैं और उन्हें मैदान में लौटने में समय लगेगा। इस वजह से डेविड वॉर्नर को टीम का कप्तान बनाया गया है।
Delhi Capitals special gesture for rishabh Pant in first IPL 2023 match against lucknow Super giants
पंत की जर्सी - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले ही दिल्ली की टीम ने साफ कर दिया था कि पंत की जर्सी पूरे सीजन के दौरान उनके साथ रहेगी। दिल्ली की तरफ से कहा गया था कि पंत के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इसी वजह से उनके सम्मान में उनकी जर्सी टीम के डगआउट के साथ रहेगी।
Delhi Capitals special gesture for rishabh Pant in first IPL 2023 match against lucknow Super giants
दिल्ली की टीम का डगआउट - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली और लखनऊ के मैच में ऐसा ही देखने को मिला। पंत की जर्सी 17 जर्सी नंबर के साथ पूरे मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट के साथ रही। इसकी फोटो भी दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Capitals special gesture for rishabh Pant in first IPL 2023 match against lucknow Super giants
पंत के पोस्टर के साथ फैन - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में टंगी पंत की जर्सी की फोटो शेयर करते हुए लिखा गया कि पंत हमेशा टीम के डगआउट में रहेंगे। वह हमेशा टीम में रहेंगे। पंत के फैन भी उनके पोस्टर लेकर मैदान में पहुंचे, जिसमें लिखा था कि उन्हें पंत की याद आ रही है।
विज्ञापन
Delhi Capitals special gesture for rishabh Pant in first IPL 2023 match against lucknow Super giants
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत पिछले साल के अंत में कार हादसे का शिकार हुए थे। वह अपने घर लौट रहे थे और रास्ते में उनकी कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे के बाद कार में आग लग गई थी, लेकिन पंत उससे बाहर निकलने में सफल रहे थे। हादसे के बाद उन्हें कई सर्जरी करानी पड़ी। उनकी अधिकतर चोटें ठीक हो चुकी हैं, लेकिन पैर में फ्रैक्चर सही नहीं हुआ है। इसकी सर्जरी हो चुकी है और पंत धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। पूरी तरह ठीक होने के बाद उन्हें मैच खेलने के लिए फिट होने में भी समय लगेगा, क्योंकि वह लंबे समय से मैदान और जिम से भी दूर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed