फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: ऋषभ पंत से खुश नहीं हैं दिल्ली के कोच पोंटिंग, दे डाला बड़ा बयान

Fri, 12 Apr 2019 10:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 12 Apr 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Delhi Capitals coach Ponting suggestion for Rishabh Pant
पंत-पॉन्टिंग - फोटो : social media

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ऋषभ पंत के लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने से चिंतित नहीं है और उनका मानना है कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज को पूरी आजादी के साथ खेलना चाहिए।



फार्म में होने पर 21 बरस का पंत किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकता है लेकिन अक्सर गैर जिम्मेदाराना शाट खेलकर आउट हो जाता है । 

Delhi Capitals coach Ponting suggestion for Rishabh Pant
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

पोंटिंग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डंस पर होने वाले मैच से पूर्व कहा,‘‘ मैं चाहता हूं कि वह अपना स्वाभाविक खेल दिखाए। मैं उसे नहीं कहूंगा कि धीमा खेले क्योंकि मुझे पता है कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर वह मैच जीत सकता है।’’ 

Delhi Capitals coach Ponting suggestion for Rishabh Pant
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा,‘‘ मैं चाहता हूं कि वह पूरी आजादी से खेले और उसके दिमाग में कुछ और नहीं रहे। वह बस हर गेंद को पीटने की कोशिश करे।’’ 

पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में 27 गेंद में 78 रन बनाए लेकिन उसके बाद से वह फार्म के लिए जूझ रहा है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Capitals coach Ponting suggestion for Rishabh Pant
rishabh pant

पोंटिंग ने कहा,‘‘हम बस इतना चाहते हैं कि वह पारी के आखिरी चार ओवर खेले। अभी तक जो मैच हम हारे, उसमें हमारे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से कोई पारी के आखिर तक नहीं टिक सका था ।’’इनपुट:भाषा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed