आईपीएल 2022 के 34वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हरा दिया। मैच में रोमांचक पल और कंट्रोवर्सी, दोनों देखने को मिलीं। दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर में कप्तान ऋषभ पंत का अपने खिलाड़ियों को वापस बुलाने से लेकर रोवमन पॉवेल के तीन गगनचुंबी छक्कों ने फैन्स को खूब एंटरटेन किया। इस मैच को देखने के लिए युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री भी स्टेडियम पहुंची थीं। उनके ग्लैमरस अंदाज को देखकर फैन्स हैरान रह गए। वहीं, दिल्ली के खिलाड़ी जब अंपायर से बहस कर रहे थे, तब कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल (कुलचा) की दोस्ती भी दिखी। कुलदीप तब बल्लेबाजी कर रहे थे और चहल फील्डिंग।
2 of 12
देवदत्त पडिक्कल
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर राजस्थान के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जोस बटलर ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर में दो चौके लगाए। दूसरे छोर से देवदत्त पडिक्कल ने भी शॉट लगाना जारी रखा। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी हुई। पडिक्कल ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने राजस्थान के लिए पहला और आईपीएल का अपना सातवां अर्धशतक लगाया।
3 of 12
जोस बटलर
- फोटो : IPL/BCCI
बटलर ने लगातार दूसरा और सीजन का तीसरा शतक लगाया। उन्होंने 57 गेंदों पर आठ चौके और आठ छक्के की मदद से अपने आईपीएल करियर का चौथा शतक पूरा किया। मुस्तफिजुर ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर बटलर को वॉर्नर के हाथों कैच कराया। बटलर ने आउट होने से पहले 65 गेंदों में 116 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ चौके और इतने ही छक्के लगाए। यह बटलर के आईपीएल करियर का हाईएस्ट स्कोर भी है।
4 of 12
संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायर
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायर ने मिलकर टीम को 222 रन तक पहुंचाया। यह इस सीजन का हाईएस्ट स्कोर भी है। सैमसन 19 गेंदों पर 46 रन और हेटमायर एक रन बनाकर नाबाद रहे।
5 of 12
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : IPL/BCCI
223 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रसिद्ध कृष्णा ने राजस्थान को पहली सफलता दिलाते हुए दिल्ली को बड़ा झटका दिया। प्रसिद्ध ने अपने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर वॉर्नर को सैमसन के हाथों कैच कराया। वॉर्नर 14 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए।