फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahul vs Kohli: राहुल ने बेंगलुरु में 'कांतारा' स्टाइल में मनाया था जश्न, क्या आज कोहली दिल्ली में लेंगे बदला?

Sun, 27 Apr 2025 10:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 27 Apr 2025 10:09 AM IST
सार

चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली की जीत के बाद राहुल ने वहां खूंटा गाड़ा था और बताया था कि बेंगलुरु उनका घर है। अब दिल्ली में कोहली के पास राहुल के उस जश्न का जवाब देने का मौका होगा। दिल्ली में कोहली का घरेलू मैदान है।

विज्ञापन
DC vs RCB IPL 2025 Preview KL Rahul Celebration Virat Kohli Record in Delhi Arun Jaitley Stadium
कोहली और राहुल - फोटो : IPL/BCCI/PTI/ANI
आईपीएल 2025 में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों के बीच इस सीजन एक मुकाबला खेला जा चुका है, जिसमें दिल्ली ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में भारत के दो धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल के बीच जंग देखने को मिलेगी। चिन्नास्वामी में मैच में राहुल ने 'कांतारा' के स्टाइल में जश्न मनाकर सुर्खियां बटोरी थीं। आज कोहली के पास उसका बदला लेने का मौका होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। आइए पूरा मामला जानते हैं...
DC vs RCB IPL 2025 Preview KL Rahul Celebration Virat Kohli Record in Delhi Arun Jaitley Stadium
राहुल - फोटो : IPL/BCCI
इस सत्र में चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली की जीत के बाद राहुल ने वहां खूंटा गाड़ा था और बताया था कि बेंगलुरु उनका घर है और अपने मैदान पर वह किसी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अपने अजीबोगरीब जश्न के बारे में बताते हुए राहुल ने कहा था कि इस तरह के जश्न के पीछे की प्रेरणा उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक 'कांतारा' है। राहुल ने कहा कि वह दर्शकों को बताना चाहते हैं कि यह उनका मैदान है, एक ऐसी जगह जहां वह बड़े हुए और चिन्नास्वामी स्टेडियम में उनसे बेहतर कोई नहीं जानता कि कैसे खेलना है।

DC vs RCB Playing-11: दिल्ली से उसके घर में बदला लेने उतरेगा बेंगलुरु, दोनों टीमों शीर्ष स्थान के लिए भिड़ेंगी
DC vs RCB IPL 2025 Preview KL Rahul Celebration Virat Kohli Record in Delhi Arun Jaitley Stadium
राहुल - फोटो : IPL/BCCI
मैच के बाद राहुल ने कहा था, 'यह (बेंगलुरु) मेरे लिए एक खास जगह है। मेरा जश्न मनाने का अंदाज मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक, कांतारा से था। इसलिए, हां, बस मैंने याद दिलाया कि यह मैदान, यह शहर वह जगह है जहां मैं बड़ा हुआ हूं और यह मेरा है। मैं इसे किसी और से बेहतर जानता हूं।' दरअसल, इस साल के लिए मेगा ऑक्शन से पहले राहुल के आरसीबी में जाने की बात भी कही जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अंत में दिल्ली ने उन्हें मेगा नीलामी में खरीदा था। बेंगलुरु के खिलाफ मैच में राहुल ने 53 गेंद में 93 रन की नाबाद पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। राहुल ने अब तक दिल्ली के लिए परिस्थितियों के मुताबिक बल्लेबाजी की है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अधिक रन बनाए हैं। राहुल अभी भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं है, लेकिन आईपीएल में विकेट के आगे और विकेट के पीछे अच्छे प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय चयन समिति निश्चित तौर पर उनके नाम पर विचार करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
DC vs RCB IPL 2025 Preview KL Rahul Celebration Virat Kohli Record in Delhi Arun Jaitley Stadium
कोहली और राहुल - फोटो : ANI
अब दोनों के बीच मैच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जो कि विराट कोहली का घरेलू मैदान भी है। आज कोहली राहुल के उस जश्न का बदला लेने भी उतरेंगे। नौ मैचों में पांच अर्धशतक लगाने वाले विराट कोहली विरोधी टीम में होने के बावजूद उन्हें यहां दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलने की संभावना है। कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और इस मैच में वह आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। कोहली ने परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी की है। वह आईपीएल में अब तक- 59* (vs KKR), 31 (vs CSK), 7 (vs GT), 67 (vs MI), 22 (vs DC), 62* (RR), 1 (PBKS), 73* (PBKS), 70 (RR) रन की पारियां खेल चुके हैं। वह और उनकी टीम दिल्ली से पिछली हार का बदला लेने के लिए बेताब होगी।

MI vs LSG Playing 11: लय बरकरार रखने उतरेगी मुंबई, सामने होगी लखनऊ की चुनौती; रोहित और पंत पर रहेंगी नजरें
विज्ञापन
DC vs RCB IPL 2025 Preview KL Rahul Celebration Virat Kohli Record in Delhi Arun Jaitley Stadium
कोहली और राहुल - फोटो : ANI
दोनों ही टीमों के बीच हेड टु हेड रिकॉर्ड को देखें तो अब तक 32 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से दिल्ली ने 12 और बेंगलुरु ने 19 मैच जीते हैं। एक का कोई नतीजा नहीं निकला। साल 2021 से दिल्ली ने आरसीबी के खिलाफ सात में से सिर्फ दो ही मैच जीते हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने आरसीबी के खिलाफ 10 मैच खेले हैं और छह में उन्हें हार मिली है। आरसीबी के खिलाफ होम ग्राउंट पर दिल्ली की टीम सिर्फ चार ही मैच जीत सकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed