आईपीएल 2022 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर विजयी आगाज किया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए थे। दिल्ली की टीम ने 18.2 ओवरों में 179 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 48 रन ललित यादव ने बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने भी 38 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस मैच में दिल्ली के टिम साइफर्ट दो बार सुपरमैन की तरह फील्डिंग करते नजर आए। पहले उन्होंने एक बेहतरीन कैच पकड़ा फिर एक छक्का भी रोका।
यहां हम आईपीएल के दूसरे दिन के खास लम्हों के बारे में बता रहे हैं। टिम साइफर्ट के अलावा बल्ले से कमाल करने वाले अक्षर पटेल ने ललित यादव ने मैच के बाद भी जमकर मस्ती की।
2 of 10
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली और मुंबई के बीच मैच में दिल्ली के टिम साइफर्ट ने कमाल की फील्डिंग की। मैच की पहली पारी के 16वें ओवर में कुलदीप की गेंद पर पोलार्ड ने बड़ा शॉट खेला था। गेंद और बल्ले के बीच संपर्क बहुत अच्छा नहीं था, लेकिन गेंद साइफर्ट से काफी दूर थी। उन्होंने बेहतरीन डाइव लगाते हुए कैच पकड़ा और पोलार्ड को पवेलियन भेज दिया। उनका यह कैच टूर्नामेंट के अब तक के सबसे बेहतरीन कैच में शामिल है।
3 of 10
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : सोशल मीडिया
टिम साइफर्ट ने मैच के दौरान बाउंड्री में भी शानदार फील्डिंग की और एक छक्का रोका। इसके बाद उन्होंने बल्ले से भी कमाल किया और दिल्ली की तेज शुरुआत दी। हालांकि, वो इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की इससे सभी को उनसे काफी उम्मीदें होंगी।
4 of 10
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली कैपिटल्स के लिए कमाल की पारी खेलने वाले अक्षर पटेल और ललित यादव मैच के बाद भी खूब मस्ती करते नजर आए। दोनों ने साथ में बातचीत की और बताया कि मैच के दौरान वो दोनों क्या सोच रहे थे।
5 of 10
कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने चार ओवरों में 18 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके लिए पिछले कुछ साल बहुत अच्छे नहीं रहे हैं, लेकिन इस सीजन उन्होंने शानदार शुरुआत की है। अगर कुलदीप इसी लय में गेंदबाजी करते हैं तो टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं। इस मैच में उन्होंने रोहित और पोलार्ड जैसे बड़े खिलाड़ियों को आउट किया।