फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishabh Pant Video: कार दुर्घटना के बाद पहली बार स्टेडियम पहुंचे ऋषभ पंत, स्टैंड में बैठकर देखा दिल्ली का मैच

Tue, 04 Apr 2023 09:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 04 Apr 2023 09:40 PM IST
सार

आईपीएल के 16वें सीजन के सातवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने गत चैंपियन गुजरात टाइटंस है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऋषभ पंत इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे हैं।

विज्ञापन
DC VS GT IPL 2023 Rishabh Pant appeared in stadium for first time after car accident became emotional
स्टेडियम में ऋषभ पंत को सहारा देते दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के 16वें सीजन के सातवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने गत चैंपियन गुजरात टाइटंस है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच सिर्फ दिल्ली के फैंस के लिए नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक के लिए भी खास है। भारतीय टीम के स्टार ऋषभ पंत पिछले साल हुई कार दुर्घटना के बाद पहली बार स्टेडियम पहुंचे।


पंत को कार से स्टेडियम लाया गया। उन्हें दो-तीन लोगों ने सहारा देकर कार से बाहर निकाला। पंत उसके बाद फिर वॉकिंग स्टिक के सहारे आगे बढ़ गए। वह इसके बाद स्टैंड में बैठकर मैच देखते हुए नजर आए। वह काले चश्मे में नजर आए। मैच के दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने सहारा दिया। इसके अलावा पंत से मिलने बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी पहुंचे।
 
DC VS GT IPL 2023 Rishabh Pant appeared in stadium for first time after car accident became emotional
ऋषभ पंत और पार्थ जिंदल - फोटो : IPL/BCCI
पिछले साल दिसंबर महीने के अंत में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इसके बाद उनकी कार में आग लग गई थी। हालांकि, पंत से इससे बाहर निकलने में सफल रहे थे। हादसे के बाद उन्हें कई सर्जरी करानी पड़ी हैं। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसे ठीक होने में समय लगेगा। पंत अभी भी किसी सहारे की मदद से ही चल पा रहे हैं।
 
DC VS GT IPL 2023 Rishabh Pant appeared in stadium for first time after car accident became emotional
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
सर्जरी के बाद पंत ने अपनी फोटो शेयर कर अपनी रिकवरी के बारे में बताया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक छड़ी के सहारे वह स्विमिंग पूल में चल रहे थे। पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे। उनकी गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर को टीम की कमान दी गई है। पंत के सम्मान में दिल्ली की टीम अपने डगआउट में उनकी जर्सी रखती है। यह जर्सी पूरे मैच के दौरान डगआउट में रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
DC VS GT IPL 2023 Rishabh Pant appeared in stadium for first time after car accident became emotional
स्टेडियम के बाहर गाड़ी से निकलते ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने गुजरात और दिल्ली के मैच में पंत के आने की जानकारी दी थी। उन्होंने सोमवार (तीन अप्रैल) को समाचार एजेंसी एएनआई से कहा था, ''कल हमारे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। अपनी चोट के बावजूद, ऋषभ पंत अपनी टीम का समर्थन करने आ रहे हैं। वह दिल्ली के स्टार हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक ताली बजाकर उनका स्वागत करेंगे, क्योंकि वह इस तरह की चोट के बावजूद अपने क्रिकेटरों के बीच आ रहे हैं।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed