फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DC vs GT Highlights: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की लगातार दूसरी जीत; सुदर्शन-शमी और राशिद का कमाल

Wed, 05 Apr 2023 12:04 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 05 Apr 2023 12:04 AM IST
सार

अरुण जेटली स्टेडियम में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
DC vs GT Highlights IPL 2023 Delhi Capitals vs Gujarat Titans Match Scorecard in Hindi
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला
गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरी बार हरा दिया है। उसने पिछले सीजन में मिली जीत को आज आगे बढ़ाया। गुजरात ने मंगलवार (चार अप्रैल) को दिल्ली के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल की। पिछली बार 2022 में उसने पुणे में दिल्ली को 14 रन से हराया था। अरुण जेटली स्टेडियम में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
DC vs GT Highlights IPL 2023 Delhi Capitals vs Gujarat Titans Match Scorecard in Hindi
साई सुदर्शन और डेविड मिलर - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की मौजूदा सीजन में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने उद्घाटन मुकाले में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में उसे लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शिकस्त मिली थी। 
DC vs GT Highlights IPL 2023 Delhi Capitals vs Gujarat Titans Match Scorecard in Hindi
हार्दिक पांड्या को आउठ करने के बाद खलील अहमद - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात का अगला मुकाबला रविवार (नौ अप्रैल) को अहमदाबाद में कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। वहीं, दिल्ली को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार (आठ अप्रैल) को खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
DC vs GT Highlights IPL 2023 Delhi Capitals vs Gujarat Titans Match Scorecard in Hindi
बल्लेबाजी के दौरान साई सुदर्शन - फोटो : IPL/BCCI
20 साल के बल्लेबाज साई सुदर्शन के नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को शानदार जीत दिलाई। सुदर्शन ने 48 गेंद पर नाबाद 62 रन बनाए। डेविड मिलर 16 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। विजय शंकर ने 23 गेंद पर 29 रन बनाए। उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा गया था। 
विज्ञापन
DC vs GT Highlights IPL 2023 Delhi Capitals vs Gujarat Titans Match Scorecard in Hindi
बल्लेबाजी के दौरान ऋद्धिमान साहा - फोटो : IPL/BCCI
साहा-गिल और हार्दिक का नहीं चला बल्ला
ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने 14-14 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने पांच रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए एनरिच नोर्त्जे ने दो विकेट लिए। खलील अहमद और मिचेल मार्श को एक-एक सफलता मिली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed