फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्षिण अफ्रीका का यह खौफनाक गेंदबाज जल्द मैदान में लौटेगा 

Tue, 05 Sep 2017 02:20 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 05 Sep 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
dale styen will return international cricket shortely
दक्षिण अफ्रीका टीम - फोटो : hindustan times
दक्षिण अफ्रीका को आगामी दिनों में बांग्लादेश के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम के तेज गेंदबाज कैगिसो राबाडा ने जल्द ही इस गेंदबाज के मैदान में लौटने पर खुशी जताई है। चोट की वजह से बाहर चल रहे इस गेंदबाज ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अब तक बेहतर गेंदबाजी की है। अमूमन 140 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद फेंकने में सक्षम इस गेंदबाज को पिछले कुछ सालों से दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज माना जाता है।  

कंधे की चोट की वहज से 10 माह से बाहर हैं स्टेन

dale styen will return international cricket shortely
डेल स्टेन - फोटो : getty
दक्षिण अफ्रीका की पेस बैटरी डेल स्टेन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने मैदान में लौटने की जानकारी दी है। स्टेन के कंधे की हड्डी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टूट गई थी। इस वजह से स्टेन पिछले दस माह से क्रिकेट से दूर हैं। लेकिन स्टेन ने अब चोट के ठीक होने की सूचना देते हुए कहा कि वह अब फिर से गेंदबाजी के लिए तैयार हैं। स्टेन ने पिछला टेस्ट नवंबर 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेला था। 

स्टेन प्रभावी तेज गेंदबाज हैं

dale styen will return international cricket shortely
दक्षिण अफ्रीका टीम
राबाडा ने स्टेन के लौटने पर खुशी जताते हुए कहा कि स्टेन प्रभावी तेज गेंदबाज हैं। उनके साथ गेंदबाजी करने में मजा आता है। उनकी वापसी टीम के लिए फायदेमंद होगी। स्टेन के आने के बाद टीम और मजबूत हो जाएगी। राबाडा ने कहा कि स्‍टेन के आने के बाद फिलेंडर और वह स्वयं दक्षिण अफ्रीका को बेहतर शुरुआत दिला सकते हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेन टेस्ट में अब तक 417 विकेट ले चुके हैं

dale styen will return international cricket shortely
डेल स्‍टेन
स्टेन 85 टेस्ट में अब तक 417 विकेट ले चुके हैं। वह अपने देश के शॉन पोलाक से विकेट के मामले में महज 4 विकेट पीछे हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से टेस्ट में पोलाक ने सर्वाधिक 421 विकेट लिए हैं। स्टेन ने 116 वन डे में 180 विकेट लिए हैं। 42 टी-20 मैचों में 58 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन

स्टेन टी-20 लीग में लौटने को तैयार हैं

dale styen will return international cricket shortely
राबाडा
राबाडा ने कहा कि स्टेन टी-20 लीग में लौटने को तैयार हैं। इसके बाद उनके बांग्लादेश के साथ टेस्ट खेलने की भी उम्मीद है। स्टेन के आने के बाद चयनकर्ताओं को टीम में पेस गेंदबाजों के चयन के लिए थोड़ी माथापच्ची करनी पड़ सकती है। टीम में पहले से ही दो-तीन बेहतर गेंदबाज हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed