आईपीएल 2022 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 91 रन से हरा दिया। इस मैच में चेन्नई ने दिल्ली के सामने 209 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में दिल्ली की टीम 117 रन पर सिमट गई। एक वक्त दिल्ली ने 36 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत और मिचेल मार्श ने पारी संभाली।
2 of 4
चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान ईशा नेगी
- फोटो : IPL/BCCI
दोनों ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाए और टीम का रन रेट सुधारा। दिल्ली की पारी के पांचवें ओवर में महेश तीक्षणा की चौथी गेंद पर शॉट लगाने के बाद ऋषभ पंत गिर पड़े। गेंद तो बाउंड्री लाइन के पार चली गई, लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद मार्श और दर्शक दीर्घा में मौजूद फैन्स अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस मैच को देखने के लिए ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी भी पहुंची थीं। वह भी पंत के शॉट को देखकर मुस्कुराने लगीं।
3 of 4
पंत के चौका लगाने के बाद ईशा का रिएक्शन
- फोटो : IPL/BCCI
इसकी अगली ही गेंद पर पंत ने एक बार फिर चौका लगाया। जब पंत ने ये शॉट लगाया तो सबकी निगाहें ईशा पर जा टिकीं। ईशा भी इस शॉट की तारीफ करती नजर आईं और तालियां बजाती दिखीं। इसका वीडियो भी सामने आया है। ईशा खुशी से झूम उठीं। हालांकि, पंत ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सके और 11 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद ईशा उदास हो गई थीं। इसकी तस्वीर सामने भी आई है।
4 of 4
पंत के आउट होने के बाद निराश ईशा
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई ने डेवोन कॉनवे के 49 गेंदों पर 87 रन और ऋतुराज गायकवाड़ के 41 रन की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन का स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली की टीम 117 रन ही बना सकी और 17.4 ओवर में सिमट गई। दिल्ली के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श (25) ने बनाया। चेन्नई की ओर से मोईन अली ने तीन विकेट लेकर मैच पलट दिया।