अजब-गजब: अमेरिका के आसमान में दिखा एलियन का जहाज! जानिए क्या है रहस्यमयी रोशनी की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानिए क्या सच में दिखा यूएफओ?
क्रिस कॉम्ब्स ने बताया है कि आसमान में दिखने वाली यह तेज रोशनी आखिर क्या थी? उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में जेलीफिश की तरह नजर आने वाली रोशनी कोई यूएफओ नहीं था। उनका कहना है कि यह स्पेसएक्स फॉल्कन 9 रॉकेट था जिसे कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। यह कैमरे से करीब 400 किमी की दूरी पर था।
कैनेडी स्पेस सेंटर से हर साल दर्जनों रॉकेट लॉन्च किए जाते हैं। इनमें कुछ ऐसे होते हैं जिनसे आसमान में किसी जानवर की तरह छवि का आभास होता है। कॉम्ब्स ने बताया कि फिजिक्स और सही समय के संयोजन से आसमान में ऐसा नजारा दिखा।
SPACE JELLYFISH
From today’s SpaceX launch. Beautiful pic.twitter.com/98mzIGHDOm
कॉम्ब्स ने बताया कि फॉल्कन 9 रॉकेट इंजन के नॉजल से निकलने वाली गैस से आसमान में जेलिफिश जैसा आकार बना। नॉजल के अंदर और बाहर दबाव में अंतर के कारण बल्बनुमा आकार का निर्माण होता है। दरअसल ये वीडियो 14 सेकेंड का है, हालांकि संभावना है कि इस घटना को पांच मिनट तक रिकॉर्ड किया गया होगा।
जेलीफिश का आकार, तो समझ में आ गया कि कैसे बना, लेकिन यह रहस्यमयी चमकती रोशनी आखिर क्या थी। इसके बारे में कॉम्ब्स का कहना है कि फॉल्कन 9 रॉकेट का प्रक्षेपण सुबह 5.45 बजे किया गया था। जहां पर सूरज की रोशनी क्षितिज के बिल्कुल ऊपर से आयी जिसकी वजह से एग्जॉस्ट प्लम चमकने लगा। जमीन पर भेल ही अंधेरा रहा हो, लेकिन आसमान में सूरज की रोशनी से यह चमक उठा। उन्होंने बताया कि फिजिक्स और सही समय की वजह से जेली फिश का निर्माण होता है।