{"_id":"5b9e7f48867a557fe86c33e9","slug":"cricketer-r-ashwin-celebrating-his-32nd-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spcl: क्रिकेट नहीं इस खेल में नाम कमाना चाहते थे अश्विन, किस्मत पलटी और बन गए फिरकी के जादूगर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
B'day Spcl: क्रिकेट नहीं इस खेल में नाम कमाना चाहते थे अश्विन, किस्मत पलटी और बन गए फिरकी के जादूगर
Mon, 17 Sep 2018 08:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 17 Sep 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ashwin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के धांसू स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन आज अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 से भी ज्यादा खिलाड़ियों को शिकार बनाने वाले अश्विन ने बल्लेबाजी में भी खुद को कई बार साबित किया। आइए उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।
2 of 6
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
रविचंद्रन अश्विन का पहला प्यार क्रिकेट नहीं था। वह फुटबॉल खेलते थे। माना जाता था कि अच्छी कद काठी होने के कारण फुटबॉल में वह बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन संयोग से अश्विन क्रिकेट में आ गए।
3 of 6
ashwin
अश्विन की मां चित्रा उनकी पढ़ाई को लेकर बहुत सख्त थीं। हालांकि उनके परिजन कभी उनके क्रिकेट प्रेम के आड़े नहीं आए। एक इंटरव्यू में अश्विन की मां ने कहा भी था-पढ़ाई को लेकर हमने कभी समझौता नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आर अश्विन
- फोटो : getty
हालांकि क्रिकेट में भी पहले वह एक बल्लेबाज बना चाहते थे, लेकिन युवावस्था में गंभीर चोट के कारण ही अश्विन ने बल्लेबाजी की ओर ध्यान देना कम कर दिया। 14 वर्ष की उम्र में उनके पेल्विक एरिया में चोट लगी थी। इसी वजह से वह दो महीने तक बिस्तर पर रहे। इसी के चलते उन्होंने बल्लेबाजी की जगह गेंदबाजी पर ध्यान देना शुरू किया।
विज्ञापन
5 of 6
ashwin
अश्विन के पिता भी क्रिकेटर थे। वह क्लब क्रिकेटर थे। अश्विन के पिता जिस क्लब के लिए क्रिकेट खेलते थे, अश्विन ने भी उसी से क्रिकेट खेलने की शुरुआत की। 5 जून 2010 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था, जबकि 6 नवंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।