फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे दुखद तस्वीर, 2007 वर्ल्ड कप में दुनिया ने देखा था बड़ा उलटफेर

Thu, 09 May 2019 10:29 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 09 May 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
cricket world cup 2007 when bangladesh beat team india by 5 wickets
2007 विश्व कप भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला

17 मार्च 2007 का वो दिन शायद ही कोई भुला सकता है, जब वेस्टइंडीज के पोर्ट ऑफ स्पेन में टीम इंडिया ने विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर झेला था। सितारों से सुसज्जित टीम इंडिया 2007 विश्व कप में संघर्ष कर रही थी।

cricket world cup 2007 when bangladesh beat team india by 5 wickets
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2007

टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों ने इस समय को गुरु ग्रेग चैपल के कारण भारतीय क्रिकेट का काला समय घोषित किया था। चैपल से विवाद के कारण टीम एकजुट नहीं थी, जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा।

cricket world cup 2007 when bangladesh beat team india by 5 wickets
भारत बनाम बांग्लादेश

किसी को उम्मीद नहीं थी कि 2003 विश्व कप का उपविजेता एक ऐसी टीम से मात खा जाएगा जिसके जीतने की कभी उम्मीद ही नहीं की जा सकती हो। जी हां, 17 मार्च 2007 का वह दिन जब टीम इंडिया ने विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर झेला। टीम इंडिया को बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
cricket world cup 2007 when bangladesh beat team india by 5 wickets
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2007

टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 191 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में बांग्लादेश ने तमीम इकबाल (51), मुश्फिकुर रहीम (56*) और शाकीब अल हसन (53) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 9 गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।

विज्ञापन
cricket world cup 2007 when bangladesh beat team india by 5 wickets
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2007

इस जीत के साथ बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को इस टूर्नामेंट के पहले ही दौर से बाहर कर दिया। भारत की तरफ से सौरव गांगुली (66) और युवराज सिंह (47) रन बनाए थे। हालांकि, 2007 विश्व कप की खिताब पर तीन बार (1987, 1999, 2003) की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमाया। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर चौथी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed