दिल्ली ने बुधवार को विशाखापट्नम के वाइजैग स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद को 2 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही अब दिल्ली की टीम क्वालीफायर 2 में चेन्नई के खिलाफ खेलेगी।
VIDEO: अजीबो-गरीब तरीके से आउट हुए अमित मिश्रा, IPL के इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मैच का अंतिम ओवर बड़ा ही रोमांचक था। दरअसल, दिल्ली को अंतिम ओवर में जीत के लिए 5 रन की दरकार थी। तभी ओवर की चौथी गेंद पर अमित मिश्रा अजीबो-गरीब तरीके से आउट हो गए, जिसे देख हर कोई हैरान था। अगली स्लाइड में जानिए ऐसा क्या हुआ?
बता दें कि आखिरी ओवर के दौरान जब दिल्ली की टीम को 3 गेंदों पर 2 रन की जरूरत थी तब अमित मिश्रा गेंद मिस करने के बाद नॉन स्ट्राइकर की तरफ दौड़ने लगे, लेकिन उन्होंने पिच पर फील्डर के लिए बाधा उत्पन्न की, जिस वजह से थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। खलील अहमद के थ्रो को रोकने के लिए मिश्रा विकेट के आगे आए थे।
Last over drama: Amit Mishra obstructs field https://t.co/mFth6QWYa1 via @ipl
— bishwa mohan mishra (@mohanbishwa) May 8, 2019
बता दें कि आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार नहीं हुआ जब खिलाड़ियों को मैदान पर इस तरह आउट दिया गया हो। इससे पहले साल 2013 में युसूफ पठान को भी इस तरह से आउट दिया गया है। युसूफ पठान उस सीजन में कोलकाता की तरफ से खेल रहे थे और उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ एक मैच में रन लेते हुए गेंद को अपने पैर से मार दिया था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 8 विकेट खोकर 1 गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम किया। इस हार के साथ ही IPL 2019 से हैदराबाद का सफर खत्म हुआ।