फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के सामने गिड़गिड़ाया ऑस्ट्रेलिया, कहा- हमारी लाज रखने के लिए यह बात मान लो

Fri, 07 Dec 2018 01:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
Cricket Australia says to bcci team india next tour should be play in day-night at adelaid
aus vs ind toss

भारत के खिलाफ सीरीज के पहले क्रिकेट टेस्ट में दर्शकों की कमी को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीसीसीआई से दिन-रात्रि टेस्ट के विरोध पर पुनर्विचार की अपील करते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें अगले दौरे पर एडीलेड में दूधिया रोशनी में मैच खेलना चाहिए। इस पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने कहा कि टेस्ट के पहले दिन मैदान में 23,802 दर्शक पहुंचे जो 2013 में इस मैदान के पुननिर्माण के बाद सबसे कम है। यह चिंता का विषय है।

Cricket Australia says to bcci team india next tour should be play in day-night at adelaid
Edgbaston cricket stadium - फोटो : File

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या दर्शकों की कम संख्या ने उन्हें इस बात के लिए प्रेरित किया कि एडिलेड में टेस्ट क्रिकेट दिन-रात्रि में खेला जाए तो उन्होंने कहा, 'बिल्कुल, प्रशंसक क्या चाहते हैं यह काफी मायने रखता है और उनकी मौजूदगी यह बता भी रही है। पिछले वर्षों में यहां बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।'

Cricket Australia says to bcci team india next tour should be play in day-night at adelaid
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक पिछले साल इस मैदान में एशेज के पहले मैच के लिए 55,000, उससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए 32,255 और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के पहले दिन मैदान में 47,441 दर्शक मौजूद थे। गुरुवार को दर्शकों की यह संख्या चार साल पहले भारत के खिलाफ यहां खेले गए मैच के पहले दिन से भी कम थी। उस मैच में 25,619 दर्शक मैदान में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricket Australia says to bcci team india next tour should be play in day-night at adelaid
भारत-ऑस्ट्रेलिया

उन्होंने एसईएन रेडियो से कहा, 'इस में कोई शक नहीं कि दिन-रात्रि टेस्ट के प्रशंसक हमसे दूर हुए है। हम एडीलेड में फिर से दिन-रात्रि टेस्ट मैच की तरफ लौटना चाहेंगे।' रोबर्टस ने कहा उन्हें उम्मीद है कि बीसीसीआई 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के अगले दौरे पर दिन रात्रि टेस्ट खेलने के लिए तैयार होगा।

विज्ञापन
Cricket Australia says to bcci team india next tour should be play in day-night at adelaid
pakistan vs australia

उन्होंने कहा, 'हम ऐसी ही उम्मीद कर रहे हैं। हम एक बार में एक कदम लेंगे। हम यह मानते हैं कि टेस्ट को लेकर उनका नजरिया अलग है। उम्मीद है कि प्रशंसको की भावनाओं को ध्यान में रखकर हम दिन-रात्रि टेस्ट में खेल सकते है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed