आईपीएल सीजन-11 में प्लेऑफ में एंट्री के लिए शीर्ष चार टीमों के नाम पर मुहर लग गई है। रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर उसे को प्लेऑफ की रेस से बाहर धकेल दिया। इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपरकिंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में सफलतापूर्वक एंट्री कर ली है।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने सुपरसंडे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से करारी मात दी है। इस हार के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल के 11वें सीजन में प्लेऑफ से बाहर हो गई है। पुणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल 2018 के 56वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब निर्धारित 20 ओवरों में 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आइए जानते हैं किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले पांच हीरोज के बारे में....
सुरेश रैना
किंग्स इलेवन पंजाब को टूर्नामेंट से बाहर करने में सबसे अहम भूमिका सुरेश रैना ने अदा की। रैना ने 48 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
दीपक चहर
चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चहर को पंजाब के खिलाफ बल्लेबाजी करने ऊपर भेजा गया था। दीपक चहर ने सिर्फ 20 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से बेहतरीन 39 रन बनाए और पंजाब को जीत से दूर धकेल दिया।
एम धोनी
अंतिम क्षणों में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए जीत की राह थोड़ी मुश्किल नजर आ रही थी, लेकिन निर्णायक समय पर खुद को बल्लेबाजी में प्रमोट कर कप्तान एमएस धोनी ने सात गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 16 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई।
लुंगी एनगिडी
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए तेज गेंदबाज लुंग एनगिडी ने चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट चटकाए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए एनिगिडी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।