{"_id":"5c1e0d47bdec2256cf3e8156","slug":"chennai-super-kings-5-weakness-for-ipl-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो 5 कारण, जो बताते हैं IPL 2019 में चेन्नई सुपरकिंग्स का चैंपियन बनना मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वो 5 कारण, जो बताते हैं IPL 2019 में चेन्नई सुपरकिंग्स का चैंपियन बनना मुश्किल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
DHONI CSK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल सीजन-12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो चुकी है और इसी के साथ सभी 8 टीमों का स्क्वाड तय हो चुका है। फैंस को अभी भी सबसे ज्यादा उम्मीदें अपनी फेवरेट टीम चेन्नई सुपरकिंग्स से हैं, लेकिन टीम में कुछ ऐसी कमियां अभी से नजर आ रही हैं जो डिफेंडिंग चैंपियन को चौथी बार विजेता बनने से रोक सकती हैं।
2 of 6
suresh raina
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी और उसके टॉप स्कोरर सुरेश रैना लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म हैं। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी को मजबूत बनाने वाले इन दो दिग्गजों के प्रदर्शन के बिना टीम का जीतना मुश्किल है। पिछले सीजन में भी धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से कई मैचों की परिणाम अपने पक्ष में किए थे।
3 of 6
लुंगी एन्गिडी
चेन्नई सुपरकिंग्स में इस बार एक विदेशी तेज गेंदबाज की कमी खलेगी। मार्क वुड पर दांव न खेलने की वजह से अब सीएसके के पास लुंगी एनगिडी और डेविड विली ही विकल्प के रूप में बचते हैं। ऐसे में दोनों ही गेंदबाजों का पूरे टूर्नामेंट में फिट रहते हुए बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
watson rayudu
चेन्नई सुपरकिंग्स में खिलाड़ियों की औसत आयु 32 साल है। धोनी से लेकर सुरेश रैना, हरभजन सिंह, शेन वॉटसन और ड्वेन ब्रावो सभी उम्रदराज खिलाड़ियों की श्रेणी में आते हैं। हालांकि इन्हीं दिग्गजों के बूते टीम ने पिछली बार का खिताब अपने नाम किया था। युवा खिलाड़ियों की टीम में कमी एक बड़ी कमजोरी बनकर उभर सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
फाफ डु प्लेसिस
चेन्नई सुपरकिंग्स के पास टॉप ऑर्डर में विकल्प की कमी है। फाफ डुप्लेसिस और अंबाती रायुडू अलग-अलग नंबर पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं, लेकिन सिर्फ दो बल्लेबाज टीम को जीत की दहलीज तक हर बार नहीं लेकर जा सकते। इसलिए मुरली विजय और शेन वॉटसन को बल्लेबाज के शीर्ष क्रम में अहम भूमिका निभानी ही होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।