फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस कैरेबियाई खिलाड़ी का बड़ा बयान, कहा- विश्व कप में वेस्टइंडीज को कमतर मत आंकिए

Fri, 22 Mar 2019 06:56 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 22 Mar 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Carlos Brathwaite says West Indies good tournament team do not write us off in world cup
west indies - फोटो : file photo

स्टार हरफनमौला कार्लोस ब्रेथवेट ने कहा है कि वेस्टइंडीज टीम अगर इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में किया गया प्रदर्शन दोहराती है तो आईसीसी विश्व कप में उसके आगे तक जाने की उम्मीद है। 


 

Carlos Brathwaite says West Indies good tournament team do not write us off in world cup
carlos brathwaite - फोटो : file photo

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती और वनडे सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही। ब्रेथवेट ने प्रेस ट्रस्ट से कहा ,'मैं नहीं चाहता कि हम पर छिपे रूस्तम या प्रबल दावेदार जैसा कोई ठप्पा लगे। हमने हाल ही में बेहतरीन क्रिकेट खेला है और उसे दोहरा सके तो हम खिताब के दावेदारों में से होंगे।'

Carlos Brathwaite says West Indies good tournament team do not write us off in world cup
carlos brathwaite - फोटो : file photo

उन्होंने कहा ,'हम अच्छी टूर्नामेंट टीम हैं और उम्मीद है कि तीसरा विश्व कप जीत सकेंगे। खिलाड़ियों के नजरिये से कहूं तो हममें विश्व कप जीतने का विश्वास है और हम सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Carlos Brathwaite says West Indies good tournament team do not write us off in world cup
Andre Russell - फोटो : file photo

उन्होंने कहा कि आंद्रे रसेल के रूप में उनके पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौलाओं में से एक है। उन्होंने कहा ,'वह शायद इस प्रारूप में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला है । मैं उससे बहुत कुछ सीखता हूं।' 

विज्ञापन
Carlos Brathwaite says West Indies good tournament team do not write us off in world cup
carlos brathwaite - फोटो : File photo

इंडियन टी-20 लीग में कोलकाता ने पांच करोड़ रूपये में ब्रेथवेट को खरीदा था। ब्रेथवेट ने कहा ,'मेरे छोटे आईपीएल कैरियर में कोलकाता ने हमेशा मुझ पर बोली लगाई। मैने अपने तीन आईपीएल में कोलकाता की टीम को करीब से देखा है और अब उन्होंने त्रिनबैगो को भी ले लिया है। यह एक सुखी परिवार जैसा है।' इनपुट-भाषा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed