{"_id":"5bddbebcbdec22694c343802","slug":"ambati-rayudu-gets-retirement-from-first-class-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबाति रायुडू ने अचानक 'संन्यास' लेकर फैंस को किया हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंबाति रायुडू ने अचानक 'संन्यास' लेकर फैंस को किया हैरान
Sun, 04 Nov 2018 12:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ambati rayudu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के वनडे विशेषज्ञ खिलाड़ी अंबाति रायुडू ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 20-20 क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए शनिवार को प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। 33 वर्षीय अंबाति रायुडू भारतीय एक दिवसीय टीम के अहम सदस्यों में से एक हैं, लेकिन वह टेस्ट क्रिकेट नहीं खेले हैं।
2 of 5
अंबाती रायुडू
हैदराबाद क्रिकेट संघ ने के अनुसार, 'हैदराबाद के कप्तान और भारत की वनडे टीम के सदस्य अंबाति रायुडू ने खेल के लंबे प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया, जिसमें रणजी ट्रॉफी भी शामिल है ताकि वह सीमित ओवर क्रिकेट और टी20 क्रिकेट पर ध्यान लगा सकें।'
3 of 5
अंबाती रायडु
- फोटो : getty
इसके अनुसार, 'वह छोटे प्रारूप के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों में खेलना जारी रखेंगे। उसने बीसीसीआई, हैदराबाद क्रिकेट संघ, आंध्र क्रिकेट संघ, बड़ौदा क्रिकेट संघ और विदर्भ क्रिकेट संघ का शुक्रिया अदा किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ambati rayudu
अंबाति रायुडू ने आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन की बदौलत हाल में भारतीय टीम में वापसी की थी। उन्हें इंग्लैंड में होने वाले वनडे विश्व कप में भारत के चौथे नंबर के बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
ambati rayudu
हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अंबाति रायुडू ने एक शतक और एक अर्धशतक से 217 रन जुटाए थे जिसके बाद कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने उनकी प्रशंसा की थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।