फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शेफाली वर्मा को रोते देख भावुक हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, कहा-खुद पर गर्व करो

Mon, 09 Mar 2020 03:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 09 Mar 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Brett Lee says Was difficult to watch Shafali Verma in tears after loss T20 World Cup Final 
भारतीय महिला टीम - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व आक्रामक तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने सोमवार को कहा कि महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद भारतीय युवा सलामी बल्लेबाजी शेफाली वर्मा को रोते हुए देखकर काफी बुरा लग रहा था। 


 

Brett Lee says Was difficult to watch Shafali Verma in tears after loss T20 World Cup Final 
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई

पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले में 85 रन के विशाल स्कोर से करारी शिकस्त दी। पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करने वाली शेफाली का बल्ला फाइनल में खामोश रहा। वह फाइनल में केवल दो रन ही बना सकी। मैच हारने बाद के बाद उनके आंसू नहीं रुक रहे थे।

Brett Lee says Was difficult to watch Shafali Verma in tears after loss T20 World Cup Final 
ब्रेट ली

ब्रेट ली ने आईसीसी के लिए अपने कॉलम में लिखा, 'मुझे शेफाली वर्मा के लिए बहुत बुरा लग रहा था। उन्हें रोते हुए देखकर अच्छा नहीं लगा, लेकिन उन्हें खुद के प्रदर्शन पर गर्व होना चाहिए। पहले ही टूर्नामेंट में इस तरह का प्रदर्शन उसकी प्रतिभा और मानसिक दृढता दिखाता है। वह यहां से बेहतर होकर ही निकलेंगी। इस अनुभव से सीखकर वह मजबूती से वापसी करेंगी। भारत के लिए यह रात निराशाजनक थी, लेकिन टीम इंडिया वापसी करेगी। यहां सब कुछ खत्म नहीं हो जाता। यह शुरुआत भर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Brett Lee says Was difficult to watch Shafali Verma in tears after loss T20 World Cup Final 
शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2020 टूर्नामेंट में शेफाली वर्मा का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर ही भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल में शेफाली जब दो रन पर आउट होकर पवेलियन पहुंचीं तो रोने लगी। इस दौरान भारतीय महिला टीम की दूसरी खिलाड़ी शेफाली को संभालती हुईं नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Brett Lee says Was difficult to watch Shafali Verma in tears after loss T20 World Cup Final 
शेफाली वर्मा - फोटो : ट्विटर

इससे पहले भी ब्रेट ली ने शेफाली की जमकर तारीफ की थी और अपनी टीम को इस युवा बल्लेबाजी से बचने की सलाह भी दी थी। इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा था ऑस्ट्रेलिया को 16 साल की भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली शर्मा से निपटने के तरीके को ढूंढना होगा। उन्होंने कहा था, 'भारत के पास शेफाली के रूप में विश्व क्रिकेट की सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी में से एक है। आस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए उसे सस्ते में निपटाना होगा।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed