टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज और कप्तान बिशन सिंह बेदी का कहना है कि बतौर एक बल्लेबाज विराट कोहली एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने खुद के एक अच्छे कप्तान के रूप में साबित नहीं किया है।
गौरतलब है कि विराट कोहली को साल 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टीम की कमान सौंपी गई थी। यह वो समय था जब तत्काल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके थे।
3 of 5
विराट कोहली और बिशन सिंह बेदी
- फोटो : PTI
पिछले चार साल में विराट 35 टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं, जिनमें से 21 में जीत, 5 में हार और 9 टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।
4 of 5
विराट कोहली और बिशन सिंह बेदी
- फोटो : PTI
वहीं विराट कोहली अब तक कुल 49 वन-डे मैचों में कप्तान की भूमिका निभा चुके हैं। इनमें से उन्हें 38 में जीत और 10 में हार का सामना करना पड़ा है। उनकी कप्तानी में अब तक सिर्फ एक मैच ड्रॉ हुआ है। इसके अलावा टी-20 में विराट ने 12 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से उन्हें 7 में जीत मिली है।
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
बिशन सिंह बेदी ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि विराट बतौर एक बल्लेबाज टीम के लिए बेहतर कर रहे हैं, लेकिन कप्तान के रूप में अभी उनकी परीक्षा बाकी है। बेदी ने कहा, 'कैप्टेंसी में अभी तक विराट का टेस्ट नहीं हुआ है।' हालांकि उन्हें उम्मीद है कि विराट इस परीक्षा में भी खुद को साबित कर दिखाएंगे।