{"_id":"5bca6d11bdec22694a53bce7","slug":"birthday-special-virender-sehwag-irritates-sachin-tendulkar-in-2011-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थ-डे स्पेशल: ...जब सहवाग ने गाना गाकर तेंदुलकर को किया आगबबूला, फिर मिली फटकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बर्थ-डे स्पेशल: ...जब सहवाग ने गाना गाकर तेंदुलकर को किया आगबबूला, फिर मिली फटकार
Sat, 20 Oct 2018 05:17 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Oct 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
virender sehwag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में ओपनर की परिभाषा बदलने वाले सहवाग को विश्व के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। सहवाग ने क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ ओपनिंग करके कई कीर्तिमान स्थापित किए। एक समय वह भी आया जब सहवाग ने गीत गाकर तेंदुलकर को खूब गुस्सा दिलाया और फिर उन्हें फटकार भी पड़ी थी।
2 of 5
virender sehwag
- फोटो : twitter
यह वाकया 2011 विश्व कप का है। विक्रम सथाये के शो 'वॉट द डक' में सहवाग ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी गायकी से सचिन तेंदुलकर को खूब परेशान किया था। उन्होंने उस मजेदार पल को याद करते हुए कहा, 'हम दोनों दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप में बल्लेबाजी कर रहे थे। मुझे लगा कि मेरा ध्यान खेल पर नहीं है, इसलिए मैंने गीत गुनगुनाना शुरू कर दिया और पूरा पहला ओवर गीत गाते हुए ही खेला। हमने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दूसरे छोर पर सचिन पाजी थे, हमने क्रीज के बीच में जाकर एक-दूसरे से ग्लव्स टकराए। वो कुछ बोल रहे थे, लेकिन मैं गाना गा रहा था।'
3 of 5
सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : Dawn
उन्होंने आगे कहा, 'ऐसा 4-5 ओवर तक चला। वो कुछ भी कहें तो मैं अपना सिर हिलाकर सुनता और गीत गुनगुनाता। वो मेरे पास आए और बोले कि मुझसे बात करो, लेकिन मैं सिर्फ गीत गुनगुना रहा था। एक ओवर और बीता, तो उन्होंने मुझसे कहा कि मतलबी मत बन। आखिरकार मैंने कहा कि मैं अच्छी लय में हूं, तो उसी अंदाज में खेलने दीजिये। मैं एक गाना गा रहा हूं और अच्छी लय में हूं। हमारी जोड़ी अच्छा कर रही थी, लेकिन उन्होंने कहा कि थोड़ी तो बात कर लो। मैंने हां कहा, लेकिन ऐसा नहीं किया तो उन्होंने मुझे खूब डांट लगाईं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virender sehwag
सचिन और सहवाग की दोस्ती जगजाहिर है। एक ओपनिंग जोड़ी के रूप में वन-डे में दोनों बल्लेबाज किसी भी गेंदबाज के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थे। सचिन और सहवाग दोनों ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन मैदान के बाहर भी इन दोनों की दोस्ती बेहतरीन हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वीरेन्द्र सहवाग
हालांकि, सचिन और सहवाग जब एकसाथ होते हैं तो समय का काफी आनंद लेते हैं। जहां सचिन तेंदुलकर फुटबॉल और कबड्डी जैसे खेलों में निवेश करके संन्यास के बाद अपनी जिंदगी बिता रहे हैं तो वहीं सहवाग अपने मजेदार ट्वीट्स से फैंस का दिल जीत रहे हैं। बता दें कि सचिन तेंदुलकर क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य भी हैं, जिसने रवि शास्त्री का बतौर हेड कोच चयन किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।