फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, IPL के इस स्टार खिलाड़ी ने लिया सीरीज से नाम वापस

Sat, 20 Oct 2018 03:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Oct 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
INDvWI: Evin Lewis withdraws from India tour due to personal reason

परेशानियों से जूझ रही वेस्टइंडीज को बुधवार को करारा झटका लगा जबकि यह खबर भारतीय टीम को खुश कर सकती है। दरअसल, सलामी बल्लेबाज इविन लुईस ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए भारत दौरे के सीमित ओवर चरण से हटने का फैसला किया।

INDvWI: Evin Lewis withdraws from India tour due to personal reason

लुईस ने हाल में क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा पेश किये गए केंद्रीय अनुबंध को लेने से इनकार कर दिया था जिससे उन्होंने दुनिया में चल रही विभिन्न लीगों के लिए अपनी उपलब्धता जता दी। वह क्रिस गेल और अन्य स्टार खिलाड़ियों के नक्शेकदमों पर चल रहे हैं।

INDvWI: Evin Lewis withdraws from India tour due to personal reason
ृ - फोटो : icc

गेल ने पहले ही भारत में पांच वनडे और तीन वनडे के लिए अपनी अनुपलब्धता के बारे में बता दिया था, वह इस समय शारजाह में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। लुईस भारत में टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते थे, वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvWI: Evin Lewis withdraws from India tour due to personal reason
- फोटो : ESPN

उनके 35 मैचों में दो वनडे शतक और टी-20 में महज 17 मैचों में भी इतने ही शतक हैं। कीरन पावेल वनडे में लुई के जगह खेलेंगे और निकोलस पूरन टी-20 में उनकी जगह होंगे। अनकैप्ड तेज गेंदबाज ओबेद मैकॉय को भी दोनों टीमों में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
INDvWI: Evin Lewis withdraws from India tour due to personal reason
- फोटो : ESPN

क्रिकेट वेस्टइंडीज के बयान के अनुसार, ‘पावेल और पूरन को क्रमश: वनडे और टी-20 टीम में इविन लुईस की जगह शामिल करने के लिए कहा गया है। वहीं मैकॉय अलजारी जोसेफ की जगह लेंगे। भारत के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला 21 अक्टूबर से गुवाहाटी में शुरू होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed