लाला अमरनाथ को भारतीय क्रिकेट टीम का पहला सुपरस्टार कहा जाए तो अतिशियोक्ति नहीं होगी। भारतीय क्रिकेट के पहले हीरो माने जाने वाले लाला अमरनाथ की आज 108वीं जयंती है। उनका जन्म 11 सितंबर, 1911 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश लाहौर में हुई। उनका पूरा नाम नानिक अमरनाथ भारद्वाज है।
आजाद भारत के पहले क्रिकेट कप्तान लाला अमरनाथ का करियर जितना शानदार रहा, उतना ही विवादित भी रहा। आजादी से पहले इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ गए लाला को उनके ही कप्तान ने अनुशासनहीनता के कारण वापस स्वदेश भेज दिया था। फिर उन्हें टीम इंडिया में वापसी करने में 12 साल लग गए। इस महान क्रिकेटर के जन्मदिन के अवसर पर उनकी क्रिकेट करियर से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें। जरूर पढ़े....
3 of 9
स्पोर्ट्स, लाला अमरनाथ
- फोटो : self
लाला अमरनाथ का पहला टेस्ट शतक इस लिहाज से भी खास रहा क्योंकि यह उनका पहला टेस्ट मैच भी था। साथ ही दोनों पारियों में उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा स्कोर किए। हालांकि दूसरी पारी में उनका शतक भी टीम की हार नहीं टाल सका। भारत यह मैच 9 विकेट से हारा था। उन्होंने पहली पारी में भी अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 38 रन बनाए थे।
4 of 9
लाला अमरनाथ
- फोटो : Getty
दाएं हाथ के बल्लेबाज लाला अमरनाथ न सिर्फ बेहतरीन बल्लेबाज थे बल्कि वह गजब के तेज गेंदबाज भी रहे। उन्होंने 1946 में इंग्लैंड दौरे के दौरान एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 5-5 विकेट झटकने का कारनामा किया था। साथ ही अपने करियर में 3 बार 4-4 विकेट भी निकाले।
5 of 9
लाला अमरनाथ
- फोटो : wikipedia
कहने को तो लाला अमरनाथ का टेस्ट करियर 19 साल तक रहा। लेकिन लगभग 2 दशक तक के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में वह कुल 24 टेस्ट मैच ही खेल सके, जिसमें उन्होंने एक शतक के अलावा 4 अर्धशतक लगाए।