फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या कहते हैं विराट के शरीर बने टैटूज, जानिए क्या है इनके पीछे की कहानी

Sun, 06 Nov 2016 02:56 PM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Nov 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special: know about tatoo inked in virat kohli's body
विराट कोहली - फोटो : ..
दुनियाभर में खिलाड़ियों का शरीर पर टैटू बनवाने का चलन बेहद पुराना है, लेकिन भारतीय खेल जगत में यह प्रचलन नया है। भारत के युवाओं की धड़कन विराट कोहली का टैटू प्रेम जग जाहिर है। विराट ने अपने शरीर में कई टैटू बनवाए हैं। विराट अपने टैटूज के बारे में यह भी कह चुके हैं, मुझे टैटूज बेहद पसंद हैं और मेरे शरीर पर बने टैटूज ये बताते हैं कि मैं हकीकत में कौन हूं? 


 

Birthday Special: विराट के शरीर पर बना हर टैटू कुछ कहता है 

Birthday Special: know about tatoo inked in virat kohli's body
विराट कोहली - फोटो : getty
कुछ समय गुड़गांव में एक प्रशंसक ने विराट से पूछा था कि आपके शरीर में कितने टैटू हैं तो विराट ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके शरीर पर कुल आठ टैटू हैं।कोहली को इन टैटूज से बेहद लगाव है और उन्होंने इन्हें केवल दिखावे या फैशन के लिए अपने शरीर पर नहीं बनवाया है। 

 

क्या कहते हैं विराट के शरीर बने टैटूज, जानिए क्या है इनके पीछे की कहानी

Birthday Special: know about tatoo inked in virat kohli's body
विराट कोहली - फोटो : instagram
ऐसे तो विराट के शरीर पर कई टैटू बने हैं लेकिन उनका सबसे पसंदीदा टैटू उनके बाएं कंधे पर बना टैटू हैं। विराट ने अपने बांए कंधे के नीचे जापानी समुराई योद्धा का टैटू बनवाया है। जिसके हाथ में तलवार है। समुराई प्राचीन जापान के योद्धा थे जिन्हें उनके युद्ध कौशल और अपने मालिक के प्रति समर्पण एवं ईमानदारी के लिए जाना जाता था। इसके साथ ही समुराई योद्धाओं को सेल्फ डिसीप्लीन, सम्मान और उसूलों के लिए भी जाना जाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं विराट के शरीर बने टैटूज, जानिए क्या है इनके पीछे की कहानी

Birthday Special: know about tatoo inked in virat kohli's body
विराट कोहली - फोटो : ..
समुराई योद्धाओं की तरह ही विराट मैदान में बल्ला थामकर अपने कौशल का प्रदर्शन करते हैं। विराट मैदान पर निडरता और मजबूती के साथ विपक्षी खेमे का सामना करते हैं। इसके बारे में विराट कहते हैं कि मैं इस योद्धा के साथ खुद को जोड़ पाता हूं मैं उसके अनुशासन, कौशल और सम्मान के साथ जुड़ाव महसूस करता हूं। 

 
विज्ञापन

क्या कहते हैं विराट के शरीर बने टैटूज, जानिए क्या है इनके पीछे की कहानी

Birthday Special: know about tatoo inked in virat kohli's body
विराट कोहली - फोटो : getty
समुराई के पीछ विराट ने अपने माता-पिता का नाम भी लिखवाया है। इसके अलावा विराट ने अपने टेस्ट कैप और वनडे कैप नंबर को भी अपने शरीर पर बने टैटूज में जगह दी है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed