{"_id":"5bf22583bdec2269be3333ba","slug":"bcci-issues-statement-and-quashes-reports-on-coa-advice-to-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीओए ने विराट कोहली को लगाई थी फटकार, बीसीसीआई ने रिपोर्ट्स पर दिया करारा जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सीओए ने विराट कोहली को लगाई थी फटकार, बीसीसीआई ने रिपोर्ट्स पर दिया करारा जवाब
Mon, 19 Nov 2018 08:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने रविवार को उन खबरों को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि प्रशासकों की समिति ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को बर्ताव सुधारने के लिए फटकार लगाई थी। मुंबई के एक टैबलॉइड अखबार में यह खबर प्रकाशित हुई और फिर अन्य मीडिया संस्थानों ने इसे अपना लिया।
2 of 5
virat kohli pc
रिपोर्ट में कहा गया कि बीसीसीआई की सीओए ने कोहली को विनम्र रहने को कहा है और राष्ट्रीय टीम का कप्तान होने के नाते अच्छे से बात करने को कहा है। यह मामला कप्तान कोहली के हाल ही में प्रेस कांफ्रेंस के बाद उठा, जिसे लेकर कप्तान को घमंडी जैसी बातें भी कही गई।
3 of 5
virat kohli ravi shastri
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सीओए के सदस्य ने पहले व्हाट्सऐप पर कोहली को मैसेज भेजा और इसके बाद फिर फोन करके यह बात कही। हाल ही में कप्तान कोहली ने विवादों को जन्म दिया था जब उन्होंने एक फैन के कमेंट पर तल्ख जवाब दिया था। कोहली ने एक फैन से कहा, 'अगर आपको विदेशी खिलाड़ी पसंद हो तो फिर आपको भारत में रहने की जरूरत नहीं। इसके बाद बड़ा विवाद हुआ कोहली ने बाद में स्पष्टीकरण दिया, लेकिन इससे सब ठीक नहीं हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli pc
बहरहाल, बीसीसीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पुष्टि की, टीम प्रबंधन से बात करने के बाद साफ है कि यह खबरें गलत और आधारहीन हैं। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, 'मुंबई आधारित टैबलॉइड में 17 नवंबर 2018 को एक हेडलाइन दिखी, विनम्र रहे: विराट कोहली को सीओए मेमो मिला। रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय कप्तान कोहली को सीओए ने इंसानियत बरकरार रखने के लिए मेमो भेजा। बीसीसीआई ने टीम प्रबंधन से बातचीत की और पाया कि यह खबरें गलत और आधारहीन हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
भारतीय कप्तान हमेशा से प्रशंसकों के चहेते हैं और इस तरह के विवाद में कभी नहीं रहे। वह अपने आलोचकों को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बल्ले से जवाब देना पसंद करेंगे। बता दें कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच, चार टेस्ट मैच और तीन वन-डे की सीरीज खेलेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।