फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड बना BCCI, विश्व विजेता टीम के सम्मान के लिए बोर्ड के पास नहीं थे पैसे

Sun, 13 Aug 2017 08:06 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Sun, 13 Aug 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
BCCI became Richest Cricket Board Of world in last Three Deacdes
बीसीसीआई
बोर्ड ऑफ क्रिक्रेट कंट्रोल इन इंडिया यानी बीसीसीआई आज एक ऐसा नाम है जिसे दुनियाभर में लोग पहचानते हैं। क्रिकेट की दुनिया में इसे दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के रूप में जाना जाता है। बीसीसीआई के पास इतना पैसा है कि दुनिया के बाकी से सभी क्रिकेट बोर्ड एक भी हो जाएं तो भी वो उन्हें अकेले टक्कर दे सकता है।

दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड बना BCCI, विश्व विजेता टीम के सम्मान के बोर्ड के पास नहीं थे पैसे

BCCI became Richest Cricket Board Of world in last Three Deacdes
आईपीएल चीयरलीडर्स - फोटो : InfoTimes
साल 2016 के अनुमान के मुताबिक बीसीसीआई की कुल नेट वर्थ लगभग 1967 करोड़ है। दूसरे पायदान पर 460 करोड़ रुपये वर्थ के साथ दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड और तीसरे पायदान पर 394 करोड़ रुपये वर्थ के साथ इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड है। BCCI के पास आज इतना पैसा है कि अन्य देशों के क्रिकेट बोर्ड उसके आस-पास भी नहीं भटकते। 

दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड बना BCCI, विश्व विजेता टीम के सम्मान के बोर्ड के पास नहीं थे पैसे

BCCI became Richest Cricket Board Of world in last Three Deacdes
कपिल देव (वर्ल्ड कप 1983) - फोटो : twitter
लेकिन ये स्थिति आज से 30-35 साल पहले नहीं थी। आलम ये था जब कपिल देव की कप्तानी में जब टीम इंडिया ने साल 1983 में विश्वकप पर कब्जा किया तब बोर्ड के पास खिलाड़ियों का सम्मान करने लायक पैसे भी नहीं थे। टीम इंडिया की वो जीत ऐसी थी कि सारा देश जश्न में डूबा हुआ था। बुरे दौर से गुजर रही भारतीय हॉकी के अच्छे प्रदर्शन की आस कर रहा देश को जश्न मनाने का मौका मिल गया। ऐसे में बीसीसीआई को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड बना BCCI, विश्व विजेता टीम के सम्मान के बोर्ड के पास नहीं थे पैसे

BCCI became Richest Cricket Board Of world in last Three Deacdes
d
ऐसे में उनकी मदद की स्वर कोकिला के नाम से विख्यात लता मंगेशकर ने। बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष एनकेपी दास ने लता जी से भारतीय टीम के सम्मान के लिए पैसे जुटाने के लिए एक लाइव कॉन्सर्ट आयोजित करने का निवेदन किया। लता दी ने बिना कुछ सोचे उनका ये आग्रह स्वीकार कर लिया। इसके बाद दिल्ली के इन्द्रप्रस्थ स्टेडियम (जिसे अब इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के नाम से जाना जाता है।) में कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लता जी ने समा बांध दिया। इस कार्यक्रम में लता मंगेशकर ने एक गीत भारत विश्व विजेता गाया। जिसे उस दौर के मशहूर गीतकार  इन्दीवर ने लिखा था। इस गाने को संगीत लताजी के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने दिया था। इस गीत में विश्व विजेता टीम के हर सदस्य ने गीत के कोरस में अपनी आवाज दी थी।
विज्ञापन

दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड बना BCCI, विश्व विजेता टीम के सम्मान के बोर्ड के पास नहीं थे पैसे

BCCI became Richest Cricket Board Of world in last Three Deacdes
बीसीसीआई - फोटो : gg
इस कार्यक्रम के आयोजन से बीसीसीआई को 20 लाख रुपये की आय हुई। इसके बाद टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक -एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। सबसे खास बात यह रही कि लता जी ने इस कार्यक्रम के बतौर मेहनताना बीसीसीआई से 1 पैसा भी नहीं लिया। इसके बाद लता मंगेशकर को बीसीसीआई की आजीवन सदस्यता दी गई।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed