{"_id":"598ffc994f1c1b07088b45d2","slug":"hardik-pandya-makes-many-records-after-hitting-century-against-sri-lanka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SLvIND: हार्दिक पांड्या के तूफानी शतक में उड़े कई रिकॉर्ड्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SLvIND: हार्दिक पांड्या के तूफानी शतक में उड़े कई रिकॉर्ड्स
Sun, 13 Aug 2017 05:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 13 Aug 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे व अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन तूफानी शतक जमाते हुए एकसाथ कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। पांड्या ने बाएं हाथ के स्पिनर पुष्पकुमारा द्वारा किए पारी के 116वें ओवर में 26 रन बंटोरे। वो टेस्ट इतिहास में भारत की तरफ से एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पांड्या से पहले कपिल देव के नाम ये रिकॉर्ड था, जिन्होंने इंग्लैंड के एडी हेमिंग्स के ओवर में लगातार 4 छक्के जमाकर ओवर में 24 रन बनाए थे। कपिल ने इन चार छक्कों की मदद से टीम इंडिया का फॉलोऑन टाला था। ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बैली और वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के नाम एक ओवर में सर्वाधिक 28 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। बैली ने इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन के ओवर में बनाए जबकि लारा ने दक्षिण अफ्रीका के रॉबिन पीटरसन को अपना शिकार बनाया था।
SLvIND: हार्दिक पांड्या के तूफानी शतक में उड़े कई रिकॉर्ड्स
2 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
पांड्या टेस्ट में एक गेंदबाज की लगातार गेंदों पर छक्के जड़ने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर कपिल देव का नाम है, जिन्होंने हेमिंग्स की लगातार चार गेंदों पर चार छक्के जड़े थे। फिर महेंद्र सिंह धोनी ने डेव मोहम्मद की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जमाए। और अब पांड्या ने पुष्पकुमारा की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जमाए और धोनी की बराबरी की। वैसे इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले तीन महीनों में पांड्या ने तीसरी बार किसी गेंदबाज की तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जमाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ ऐसा करने से पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के दोनों मैचों में छक्कों की हैट्रिक जमाई थी।
SLvIND: हार्दिक पांड्या के तूफानी शतक में उड़े कई रिकॉर्ड्स
3 of 5
हार्दिक पांड्या
पांड्या ने 86 गेंदों में 7 छक्के और 8 चौको की मदद से अपने इंटरनेशनल और फर्स्टक्लास करियर का पहला टेस्ट शतक ठोंका। दाएं हाथ के बल्लेबाज का इससे पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90 रन था, जो उन्होंने जनवरी 2015 में बड़ौदा की तरफ से खेलते हुए रेलवेज के खिलाफ बनाया था। यही नहीं पांड्या भारत की तरफ से 8वें क्रम पर आकर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 86 गेंदों में शतक जमाकर अनोखा कारनामा रचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
SLvIND: हार्दिक पांड्या के तूफानी शतक में उड़े कई रिकॉर्ड्स
4 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
पांड्या उन बल्लेबाजों की स्पेशल लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने फर्स्ट क्लास का पहला शतक टेस्ट क्रिकेट में जमाया। हार्दिक पांड्या के अलावा विजय मांजरेकर, कपिल देव, अजय रात्रा और हरभजन सिंह ने भी ऐसा कारनामा किया था। हार्दिक पांड्या इसके साथ ही एक सेशन के अंदर शतक जड़ने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
SLvIND: हार्दिक पांड्या के तूफानी शतक में उड़े कई रिकॉर्ड्स
5 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
पांड्या ने आज पहले 50 रन 61 गेंदों में 4 चौके व एक छक्के की मदद से पूरे किए। फिर उन्होंने अगले 50 रन सिर्फ 25 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से जड़े। हार्दिक पांड्या भारत की तरफ से टेस्ट में शतक लगाने वाले 81वें बल्लेबाज बने। भारत की तरफ से टेस्ट में ये 483वां शतक बना। यही नहीं इस साल भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी हार्दिक पांड्या ने अपने नाम किया। उन्होंने इस साल अब तक कुल 26 जमाए हैं। दूसरे स्थान पर कप्तान विराट कोहली (19) हैं। रविंद्र जडेजा (14), एमएस धोनी (13) चौथे और युवराज सिंह (10) पांचवें स्थान पर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।