फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर को क्रिकेट के इस फॉर्मेट से चाहिए ब्रेक

Mon, 11 Sep 2017 09:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 11 Sep 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
bangladeshs all rounder shakib al hasan wants six month break from test cricket
शाकिब अल हसन

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट से 6 महीने का ब्रेक चाहिए। बांग्लादेशी ऑलराउंडर ने अपना वर्कलोड मैनेज करने को ध्यान में रखते हुए यह इच्छा जताई है और इस संबंध में उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को सूचित भी कर दिया है। हालांकि, बीसीबी को शाकिब के आधिकारिक पत्र जमा करने का इंतजार है।

bangladeshs all rounder shakib al hasan wants six month break from test cricket
शाकिब अल हसन

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीबी ने शाकिब की इच्छा पर गौर करने का मन बनाया है क्योंकि 30 वर्षीय क्रिकेटर सीमित ओवरों की सीरीज में राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलना जारी रखेंगे। सीनियर क्रिकेटर की इच्छा ने हालांकि बीसीबी को असमंजस की स्थिति में डाल दिया है क्योंकि चयनकर्ता दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जल्द ही टीम की घोषणा करने वाले हैं।

bangladeshs all rounder shakib al hasan wants six month break from test cricket
शाकिब अल हसन - फोटो : hindustan times

पूर्व क्रिकेटर और बीसीबी के क्रिकेट ऑपरेशन्स के चेयरमैन अकरम खान ने कहा, 'एक बार शाकिब आधिकारिक पत्र जमा कर दें तो फिर हम कोई फैसला लेंगे। हमने अभी सिर्फ इस बारे में सुना है, लेकिन कोई आधिकारिक बयान या पत्र सामने नहीं आया है।' ऐसा बताया जा रहा है कि शाकिब ने रविवार को अपना पत्र जमा कर दिया है। दरअसल, शाकिब काफी थकान महसूस कर रहे हैं और अपने आप को तरोताजा करने के लिए वो टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bangladeshs all rounder shakib al hasan wants six month break from test cricket
शाकिब अल हसन

हालांकि, बांग्लादेश के प्रमुख चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन ने उम्मीद जताई है कि शाकिब आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। मिन्हाजुल ने कहा, 'मेरे ख्याल से शाकिब दो मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे। अगर हमें उनका आधिकारिक पत्र मिल जाता है तो फिर उनके विकल्प पर विचार किया जाएगा। जब तक पत्र नहीं मिल जाता, तब तक हम यह मानकर चल रहे हैं कि वो टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।'

विज्ञापन
bangladeshs all rounder shakib al hasan wants six month break from test cricket
शाकिब अल हसन

अगर बीसीबी अपने ऑलराउंडर की बात मान लेती है तो फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अलावा शाकिब दिसंबर-जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ घर में होने वाली टेस्ट सीरीज में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed