भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल विवादों के साथ खत्म हुआ। नौ फरवरी को दक्षिण अफ्रीका में हुए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने बाजी मारी और पहली बार खिताब अपने नाम करने में सफल रही। हालांकि मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी बीच मैदान आपस में उलझ गए और देखते-देखते हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। इस पूरे वाकये ने दोनों ही टीम की खूब किरकिरी कराई और आईसीसी ने दोषी खिलाड़ियों पर कार्रवाई भी की।
U19WC: फाइनल में हाथा-पाई की वजह आई सामने, बदले की आग में जल रहे थे बांग्लादेशी खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:55 AM IST
सार
- अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत-बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बीच हुई थी झाड़प
- बांग्लादेश ने पहली बार जीता था वर्ल्ड कप का खिताब
- दोंनो टीमों के पांच खिलाड़ियों को मिली थी सजा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन