{"_id":"6720a9f5e30b78c8cb097672","slug":"babar-azam-will-have-to-show-the-world-through-his-temperament-that-he-is-viv-richards-ramiz-on-babar-2024-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramiz on Babar: 'बाबर को दिखाना होगा कि उनका मिजाज विवियन रिचर्ड्स की तरह है...', रमीज राजा का अजीबोगरीब बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ramiz on Babar: 'बाबर को दिखाना होगा कि उनका मिजाज विवियन रिचर्ड्स की तरह है...', रमीज राजा का अजीबोगरीब बयान
Tue, 29 Oct 2024 02:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:55 PM IST
सार
बाबर टेस्ट में खराब दौर से गुजर रहे हैं। अपनी पिछली नौ टेस्ट और 17 पारियों में उन्होंने 20.71 की औसत से सिर्फ 352 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 41 है। ओवरऑल बाबर ने 55 टेस्ट मैचों में 43.92 की औसत से 3,997 रन बनाए हैं, जिसमें नौ शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 196 है।
विज्ञापन
विव रिचर्ड्स, रमीज राजा और बाबर आजम
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने बाबर आजम का समर्थन किया है। रमीज ने कहा है कि बाबर टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, बस उन्हें अपने स्वभाव के जरिये दुनिया को दिखाने की जरूरत है कि वह वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स की तरह हैं। रमीज अपने यूट्यूब चैनल पर बयान दे रहे थे। बाबर को खराब प्रदर्शन और पहले मुल्तान टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड के खिलाफ बाकी दो टेस्ट मैचों से हटा दिया गया था।
रमीज राजा
- फोटो : pcb
रमीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मुझे लगता है कि बाबर को टेस्ट क्रिकेट में बहुत कुछ हासिल करना है। वह सफेद गेंद के प्रारूप को वास्तव में अच्छी तरह से खेलते हैं। दोनों प्रारूपों (टी20 और वनडे) में उनका औसत 50 से अधिक है। बाबर आजम में बहुत क्षमता है। अब उनको अपने स्वभाव से बताना है दुनिया के वो विव रिचर्ड्स हैं। मुकाबला जितना बड़ा होता था, रिचर्ड्स उतनी बड़ी पारी खेला करते थे।'
बाबर आजम और गैरी कर्स्टन
- फोटो : PCB
बाबर टेस्ट में खराब दौर से गुजर रहे हैं। अपनी पिछली नौ टेस्ट और 17 पारियों में उन्होंने 20.71 की औसत से सिर्फ 352 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 41 है। ओवरऑल बाबर ने 55 टेस्ट मैचों में 43.92 की औसत से 3,997 रन बनाए हैं, जिसमें नौ शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 196 है। वहीं, रिचर्ड्स को क्रिकेट खेलने वाले सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। 121 टेस्ट और 182 पारियों में उन्होंने 50.23 की औसत से 8,540 रन बनाए, जिसमें 24 शतक और 45 अर्धशतक और 291 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है। पाकिस्तान ने चार नवंबर से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के सफेद गेंद की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीमों की घोषणा की, जिसमें स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को जिम्बाब्वे दौरे से आराम दिया गया, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया में खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबर आजम और शाहीन अफरीदी
- फोटो : PCB
ऑस्ट्रेलिया में सफेद गेंद की सीरीज 4 नवंबर से वनडे मैचों के साथ शुरू होगी और इसमें तीन वनडे और टी20 शामिल होंगे। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार से 10 नवंबर तक तीन वनडे और 14 से 18 नवंबर तक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। जिम्बाब्वे दौरा 24 नवंबर से शुरू होगा, जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच पांच दिसंबर को समाप्त होंगे। सभी मैच बुलावायो में होंगे।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : ICC
ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे टीम: आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सैम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी।
ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 टीम: अराफात मन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, ओमैर बिन यूसुफ, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सूफियान मोकिम, उस्मान खान।
जिम्बाब्वे के लिए वनडे टीम: आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), मोहम्मद इरफान खान, सैम अयूब, सलमान अली आगा, शाहनवाज दहानी और तैयब ताहिर।
जिम्बाब्वे के लिए टी20 टीम: अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, सुफियान मोकिम, तैयब ताहिर और उस्मान खान।