फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबर आजम का कमाल: 18 साल बाद कोई पाकिस्तानी बना दुनिया का नंबर एक वनडे बल्लेबाज

Wed, 14 Apr 2021 04:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 14 Apr 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
Babar Azam achievement: After 18 years, Pakistani cricketer becomes the worlds number one ODI batsman
बाबर आजम - फोटो : twitter

आईसीसी द्वारा जारी ताजा एकदिवसीय रैंकिंग में बड़ा उलटफेर हुआ है। भारतीय कप्तान विराट कोहली की बादशाहत खत्म हो गई है और वह पहले स्थान से खिसककर दूसरे पर पहुंच गए हैं। कोहली ने बुधवार को आईसीसी बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को गंवा दिया जिस पर वह काफी लंबे समय से काबिज थे। कोहली 1,258 दिन तक बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर कायम रहे जो तीन साल से ज्यादा समय रहा। 

Babar Azam achievement: After 18 years, Pakistani cricketer becomes the worlds number one ODI batsman
विराट कोहली और बाबर आजम - फोटो : ट्विटर

बाबर अपने देश से रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। 26 वर्षीय बाबर ने सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के अंतिम मैच में 82 गेंद में 94 रन की पारी खेली थी जिससे उन्हें 13 रेंटिंग अंक हासिल करने में मदद मिली और वह 865 अंक पर पहुंच गए। बाबर ने हमवतन जहीर अब्बास (1983-84), जावेद मियांदाद (1988-89) और मोहम्मद यूसुफ (2003) की तरह नंबर एक वनडे बल्लेबाज की उपलब्धि हासिल की।

Babar Azam achievement: After 18 years, Pakistani cricketer becomes the worlds number one ODI batsman
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा कि बाबर अब कोहली (857 अंक) पर आठ अंक की बढ़त बनाए हैं। बाबर के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला से पहले 837 रेटिंग अंक थे लेकिन पहले मैच में 103 रन की पारी से वह 858 अंक (कोहली से ज्यादा) पर पहुंच गए। दूसरे वनडे में 32 रन के स्कोर से वह पिछली साप्ताहिक रैंकिंग में 852 अंक पर खिसक गये। टेस्ट में बाबर सर्वश्रेष्ठ पांचवां स्थान हासिल कर चुके हैं और इस समय छठे स्थान पर काबिज हैं जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वह तीसरे स्थान पर हैं लेकिन वह पहले नंबर एक भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Babar Azam achievement: After 18 years, Pakistani cricketer becomes the worlds number one ODI batsman
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज फखर जमां एक अन्य पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं जो वनडे बल्लेबाजी सूची में ऊपर बढ़े हैं, उन्होंने 101 रन की पारी से पांच पायदान की छलांग लगायी जिससे वह करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गए। वहीं भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा 825 अंक से रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं और देश के शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची में दूसरे क्रिकेटर हैं। वह न्यूजीलैंड के रॉस टेलर से आगे हैं। गेंदबाजों में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा। शीर्ष 10 आल राउंडरों की सूची में नौवें स्थान पर रविचंद्रन अश्विन एकमात्र भारतीय हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed