भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पुणे में टीम इंडिया को आसानी से 333 रन से मात दे दी है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी टीम को आगाह किया है कि विराट कोहली की पहले टेस्ट में असफलता को हलके में न लें। क्योंकि लड़ाई तो अभी शुरू हुई है।
पुणे में जीत के बाद भी चिंतित हैं ऑस्टेलिया खिलाड़ी आखिर क्यों?
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
स्टार्क ने विराट को पुणे टेस्ट की पहली पारी में खाता भी नहीं खोलने दिया था। इसके बाद विराट दूसरी पारी में भी केवल 13 रन बना सके। स्टार्क ने पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा और विराट को जल्दी-जल्दी आउट करके टीम इंडिया के पतन की शुरुआत की थी। इसके बाद स्टीव ओ'कीफ ने मोर्चा संभाला और टीम इंडिया को 105 रन पर समेट दिया।
पुणे में जीत के बाद भी चिंतित हैं ऑस्टेलिया खिलाड़ी आखिर क्यों?
कोहली ने इस सीजन घर में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। स्टार्क का मानना है कि सीरीज में विराट का विकेट लेना बेहद अहम होगा। इस सीरीज में जीत हासिल करने के लिए हमें 6 बार और विराट को आउट करना होगा। लेकिन हम इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि वह मजबूती से वापसी करेंगे।
पुणे में जीत के बाद भी चिंतित हैं ऑस्टेलिया खिलाड़ी आखिर क्यों?
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
स्टार्क और विराट आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते रहे हैं। स्टार्क ने दसवें सीजन की नीलामी से पहले आरसीबी के साथ अपना अनुबंध खत्म कर लिया। आस्ट्रेलियाई यह बात अच्छी तरह जानते हैं कि विराट की आंखे एक बार जम जाने के बाद उन्हें आउट करना बेहद कठिन काम है।
पुणे में जीत के बाद भी चिंतित हैं ऑस्टेलिया खिलाड़ी आखिर क्यों?
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
स्टार्क ने आगे कहा, हम सभी जानते हैं कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इस सीजन वह रनों का पहाड़ खड़ा कर चुके हैं। हमें विराट के वापसी की चिंता सता रही है। वह लगातार चार सीरीज में चार दोहरे शतक जड़ चुके हैं। पुणे में जिस तरह चीजें हमारे पक्ष में गईं उससे हम बेहद खुश हैं। लेकिन एक मैच में जीत से हम सीरीज नहीं जीत सकते हैं। आगे आने वाले तीनों मैच हमारे लिए अहम हैं।