{"_id":"5fe2ea3e4b582d03f83e399a","slug":"australian-spinner-nathan-lyon-told-cheteshwar-pujara-world-class-said-stopping-him-a-big-challenge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर लियोन ने इस भारतीय बल्लेबाज को बताया विश्वस्तरीय, कहा- उन्हें रोकना बड़ी चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर लियोन ने इस भारतीय बल्लेबाज को बताया विश्वस्तरीय, कहा- उन्हें रोकना बड़ी चुनौती
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट बुरी तरह से हारकर सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुकी है। जबकि कप्तान विराट कोहली और चोटिल तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भारत लौटने की वजह से टीम काफी दबाव में है और उसके सामने सभी चीजों को भुलाकर सीरीज में मजबूत वापसी करने की चुनौती है। वहीं पहला टेस्ट आठ विकेट से जीतने और भारतीय टीम को महज 36 रन पर ढेर करने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम सतर्क है और मेहमान टीम को हलके में नहीं लेना चाह रही है।
2 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : Social Media
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पहले टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा के बल्ले पर अंकुश लगाने में कामयाब रहे लेकिन स्पिनर नाथन लियोन का कहना है कि इस ‘विश्वस्तरीय’ बल्लेबाज को बाकी मैचों में रोक पाना कड़ी चुनौती होगी।
3 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ट्विटर
शनिवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले लियोन ने कहा कि पुजारा के लिए उनकी टीम ने विशेष रणनीति बनाई है। लियोन ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मैं राज का खुलासा नहीं कर सकता लेकिन पुजारा विश्वस्तरीय बल्लेबाज है और बाकी मैचों में उसके बल्ले पर अंकुश लगाना काफी चुनौतीपूर्ण होगा।’ उन्होंने कहा, ‘हमने श्रृंखला शुरू होने से पहले ही उसके बारे में काफी बात की। एडीलेड में रणनीति कारगर साबित होते देखना अच्छा लगा लेकिन आगे कुछ नया करना होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चेतेश्वर पुजारा
लियोन ने कहा, ‘उसके मैदान पर उतरने के बाद हम उन योजनाओं पर अमल करेंगे। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सामने खुद को आजमाना हमेशा रोचक होता है और पुजारा उन्हीं खिलाड़ियों में से एक है।’ इस अनुभवी स्पिनर ने यह भी कहा कि कप्तान विराट कोहली के स्वदेश लौटने के बावजूद भारतीय टीम में उनकी जगह लेने के लिए काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
nathan lyon
लियोन ने कहा, ‘अजिंक्य रहाणे और पुजारा हैं। इनके अलावा केएल राहुल, मयंक अग्रवाल भी शानदार खिलाड़ी हैं। विराट की जगह लेने के लिए उनके पास काफी खिलाड़ी हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए यह फिर काफी चुनौतीपूर्ण होगा और हमें तैयारी पुख्ता रखनी होगी। भारतीय टीम के पास विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं जो दूसरे टेस्ट में मजबूती से वापसी करेंगे। हम यह सोचकर नहीं उतर सकते कि उन्हें फिर 50 रन पर आउट कर देंगे।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।