फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस महान गेंदबाज ने माना, विराट कोहली से बेहतर हैं स्टीव स्मिथ

Sun, 24 Dec 2017 08:33 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 24 Dec 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
Australian leg-spin legend Shane Warne rates Steven Smith higher than Virat Kohli in Tests
विराट कोहली एंड स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न ने कप्तान स्टीव स्मिथ और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया है, लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से ज्यादा बेहतर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को माना है।

Australian leg-spin legend Shane Warne rates Steven Smith higher than Virat Kohli in Tests
शेन वार्न

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर वार्न ने कहा, 'मेरे लिए स्टीवन स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। विराट कोहली खेल के तीनों फॉर्मेटों में शानदार हैं, लेकिन पांच दिनों की क्रिकेट में स्मिथ उनसे आगे हैं।' उन्होंने कहा कि मेरे लिए महान बल्लेबाज वह है, जो तीन देशों में शतक बनाए, इंग्लैंड में जहां ड्यूक बॉल सीम और स्विंग करती हो, ऑस्ट्रेलिया में जहां तेज और उछाल भरी पिच हैं और जाहिर सी बात है इंडिया में जहां स्पिन की मददगार धीमी विकेट हों।

Australian leg-spin legend Shane Warne rates Steven Smith higher than Virat Kohli in Tests
शेन वार्न - फोटो : SELF

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के मुताबिक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस फिरकी गेंदबाज ने अपने लेख में कहा है, 'कोहली के सीवी में जो एक धब्बा है वो इंग्लैंड का दौरा है। अगले साल जब टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी तो टीम इंडिया के बल्लेबाज पर दबाव होगा, हालांकि घरेलू मैदान पर दोहरे शतक के जादू से मिले आत्मविश्वास के साथ वह इंग्लैंड जाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Australian leg-spin legend Shane Warne rates Steven Smith higher than Virat Kohli in Tests
शेन वॉर्न

वार्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने हाल ही में उन 11 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची जारी की है, जिनके साथ या उसके खिलाफ वह खेलें और जिन्हें उन्होंने खेलते हुए देखा है। इस सूची में उन्होंने स्मिथ को वे 10वें और कोहली को वे 11वें स्थान पर रखा है।

विज्ञापन
Australian leg-spin legend Shane Warne rates Steven Smith higher than Virat Kohli in Tests
शेन वॉर्न - फोटो : Cricket Country

इतना ही नहीं वार्न ने अपनी सूची में वेस्टइंडीज के दो दिग्गजों विवियन रिचडर्स और ब्रायन लारा को पहले और दूसरे स्थान पर रखा है, जबकि टीम इंडिया के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को तीसरे स्थान पर रखा है। इस सूची में अगले तीन बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल, रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर हैं। इसके अलावा उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस को 7वें और एबी डिविलियर्स को 9वें स्थान पर रखा है। इस सूची में इंग्लैंड के सिर्फ ग्राहम गूच को 8वां स्थान मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed