फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली ने अंडर-19 खिलाड़ियों को दी ये सलाह, कही इतनी बड़ी बात

Sun, 24 Dec 2017 08:33 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 24 Dec 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli says, U-19 World Cup is a Special Tournament, Respect the opportunity you are getting
विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में शामिल खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि मैं इस मंच की अहमियत अच्छी तरह जानते हैं और अंडर-19 टीम के युवा खिलाडियों को मिले इस मौके का सम्मान करना चाहिए। 

Virat Kohli says, U-19 World Cup is a Special Tournament, Respect the opportunity you are getting
पृथ्वी शॉ - फोटो : indianexpress

गौरतलब है कि मुंबई के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाली टीम 13 जनवरी से न्यूजीलैंड में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में खिताब हासिल करने की कोशिश करेगी। अंडर-19 टीम के कोच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ हैं।  

Virat Kohli says, U-19 World Cup is a Special Tournament, Respect the opportunity you are getting
विराट कोहली - फोटो : BCCI

कोहली ने आईसीसी मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि आईसीसी अंडर-19 विश्व कप मेरे करियर की बहुत ही अहम उपलब्धि रही। इससे हमें अच्छा मंच बनाने और वहां से अपना करियर बनाने में मदद मिली। इसलिए मेरे दिमाग और दिल में इसका काफी अहम स्थान है। यह समझना काफी अहम है कि यह मौका आपको क्या चीज मुहैया कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli says, U-19 World Cup is a Special Tournament, Respect the opportunity you are getting
विराट कोहली - फोटो : cricfab.com

बता दें कि कोहली की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने 2008 में विश्व कप जीता  था, उन्होंने केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में मात दी थी। कोहली ने उस मैच को याद करते हुए कहा मुझे केन के खिलाफ खेलना याद है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हमेशा टीम में शानदार प्रदर्शन करते थे, उनकी बल्लेबाजी की काबिलियत अन्य खिलाड़ियों से काफी अलग थी। 

विज्ञापन
Virat Kohli says, U-19 World Cup is a Special Tournament, Respect the opportunity you are getting
विराट कोहली एंड स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter

कोहली ने कहा कि स्टीव स्मिथ और मैं अंडर-19 स्तर पर एक दूसरे के खिलाफ ज्यादा नहीं खेले हैं। इसलिए मैंने उन्हें बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखा, लेकिन उन्होंने अपने करियर में काफी लंबा सफर तय किया है। उस समय के इतने सारे खिलाड़ियों में से हम तीन ही सिर्फ अपने देशों की टीम की कप्तानी नहीं कर रहे हैं बल्कि काफी खिलाड़ी अपने देश की ओर से खेल चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed