फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
WI Inning
33/0 (2.5 ov)
Target: 352
Shai Hope 20(12)*
John Campbell 9 (5)
WI need 319 runs in 47.1 remaining overs

भारतीय गेंदबाजों और उनकी रणनीति का मुरीद हुआ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, अश्विन को बताया चतुर

Fri, 01 Jan 2021 01:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 01 Jan 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
Australian batsman Marnus labuschagne praised Indian bowlers and their strategy, told Ashwin clever
आर अश्विन - फोटो : ट्विटर

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अब तक खेले गए दो टेस्ट मैचों में गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। हालांकि अपने अनुभवी गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों ने प्रदर्शन किया है, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने भी इसे स्वीकार किया कि भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें अपनी जाल में फंसाया।

Australian batsman Marnus labuschagne praised Indian bowlers and their strategy, told Ashwin clever
Marnus Labuschagne - फोटो : सोशल मीडिया

लाबुशेन ने कहा कि उनके बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों के जाल में फंस गए हालांकि उन्होंने खराब फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ का बचाव किया। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम चार में से तीन पारियों में 191, 195 और 200 रन पर आउट हो गई। अश्विन ने अभी तक दस विकेट लिए हैं जिनमें से स्मिथ को दो और लाबुशेन को एक बार आउट किया।

Australian batsman Marnus labuschagne praised Indian bowlers and their strategy, told Ashwin clever
आर अश्विन - फोटो : PTI

लाबुशेन ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मैने इससे पहले कभी अश्विन का सामना नहीं किया। इसके कोई आंकड़े नहीं मिल सकते कि महान गेंदबाज होने के अलावा वह इतना चतुर गेंदबाज भी है। वह वाकई तैयारी के साथ आया है। हम उनके जाल में कई बार फंस गए। भारतीयों ने शानदार गेंदबाजी की, चाहे स्पिन हो या तेज गेंदबाजी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Australian batsman Marnus labuschagne praised Indian bowlers and their strategy, told Ashwin clever
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@ICC

उन्होंने स्मिथ का बचाव करते हुए कहा, ‘आप चाहे कुछ भी कहें लेकिन कुछ समय पहले ही उसने वनडे क्रिकेट में बड़ा शतक लगाया था।’ उनके खराब फॉर्म के बारे में पूछने पर लाबुशेन ने कहा, ‘उसने सीमित ओवरों में इधर ज्यादा क्रिकेट खेली है और लाल गेंद से ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। यह क्रिकेट और कोरोना काल की सच्चाई है।’

लाबुशेन ने कहा, ‘उसका टेस्ट क्रिकेट में 60 से अधिक का औसत है। वह अपने करियर की शुरूआत से लेकर अभी तक लगातार अच्छा खेलता आया है। उसे तेजी से रन बनाना पसंद है।’

विज्ञापन
Australian batsman Marnus labuschagne praised Indian bowlers and their strategy, told Ashwin clever
भारतीय टीम - फोटो : social media

उन्होंने कहा कि भारतीयों ने लेग साइड में फील्ड लगाकर रन बनाने के मौके कम कर दिए। उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम पूरी रणनीति लेकर उतरी थी और उस पर बखूबी अमल किया। लेग साइड पर रन बनाना मुश्किल हो रहा था। इसके अलावा उनकी कैचिंग भी अच्छी रही। हमें भी उन पर दबाव बनाने के तरीके तलाशने होंगे।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed