फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND Inning
112/1 (9.3 ov)
Ishan Kishan 19(14)*
Sanju Samson 72 (32)
WI elected to bowl

सिडनी टेस्ट को लेकर बड़ा फैसला, अब सिर्फ इतने ही दर्शकों को मिलेगी स्टेडियम में जगह 

Mon, 04 Jan 2021 12:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 04 Jan 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
Australia vs India: Crowd capacity limited to 25 percent for third test in Sydney
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : ट्विटर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से यहां शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को ही स्टेडियम में आने की अनुमति दी जाएगी। सिडनी में कोविड-19 के नए मामलों के सामने आने के बाद न्यू साउथ वेल्स की सरकार की सलाह पर यह फैसला किया गया है।






Trending Videos
Australia vs India: Crowd capacity limited to 25 percent for third test in Sydney
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की क्षमता लगभग 38 हजार है और इस तरह से अभी 1-1 से बराबरी पर चल रही श्रृंखला के तीसरे मैच में लगभग 9500 दर्शकों को ही स्टेडियम में आने की अनुमति मिल पाएगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से पूरे मसले पर बयान भी जारी किया गया है।

Australia vs India: Crowd capacity limited to 25 percent for third test in Sydney
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : social media

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने बयान में कहा, 'सामाजिक दूरी की जरूरतों को पूरा करने के लिए दर्शकों की संख्या कम रखना महत्वपूर्ण है और हम सभी टिकट धारकों का उनके धैर्य के लिए आभार व्यक्त करना चाहते हैं। हमने आज पैसे वापस करने, सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए एससीजी में सीटों की व्यवस्था और फिर उस हिसाब से टिकटों की बिक्री के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia vs India: Crowd capacity limited to 25 percent for third test in Sydney
- फोटो : सोशल मीडिया

एससीजी में भारतीय दौरे के सीमित ओवरों के चरण में दो वन-डे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए थे। पहले तीन मैच 18000 दर्शकों के सामने खेले गए थे जबकि आठ दिसंबर को तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच को देखने के लिए 30 हजार दर्शक पहुंचे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed