भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे लगातार अपने ट्वीट्स से अपनी बात रखने के साथ ही कई लोगों पर चुटकी लेते हुए भी दिखते हैं। उनके फैंस भी उसे काफी पसंद करते हैं। ऐसे ही एक ट्वीट में उन्होंने पाकिस्तान के एक क्रिकेट सांख्यिकीविद मजहर अरशद को ट्रोल करते हुए उन्हें मजाक-मजाक में आईसीसी के वर्ल्ड कप सुपर लीग से जुड़े नए नियम के बारे में समझा दिया।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने इस पाकिस्तानी को किया ट्रोल, समझाया ICC का नियम
दरअसल अरशद ने ट्वीट करते हुए कहा था कि भारत को 50 ओवर की गेंदबाजी करने में चार घंटे से अधिक का समय लगा। वर्ल्ड कप सुपर लीग में हर एक शॉर्ट ओवर के लिए एक अंक कटते हैं।
India has taken over 4 hours to bowl 50 overs. In WC Super League, you lose 1 point for one over short. #AusvInd
मजहर के इस ट्वीट को जाफर ने रिट्वीट करते हुए बताया कि भारत पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि भारत 2023 विश्व कप का मेजबान होने के नाते पहले से ही वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलीफाई कर चुका है।
Being hosts we've already qualified for 2023 WC so in short 😉 https://t.co/Dgq63v8mbP pic.twitter.com/4KCVT7fve9
क्या है वर्ल्ड कप सुपर लीग:
भारत में 2023 में होने वाले एकदिवसीय वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफिकेशन टूर्नामेंट शुरू हो चुका है। नए नियम के तहत आईसीसी ने वर्ल्ड कप में क्वॉलिफाई करने के लिए क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग की शुरुआत की है, इसमें 2020 से 2022 तक 13 टीमें भाग लेंगी, जिनके बीच कुल 24 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला गया पहला वनडे भी इसके तहत हुआ था। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज करने के साथ ही 10 अंक भी हासिल कर लिए, वहीं भारत को एक भी अंक नहीं मिला और धीमी ओवर गति की वजह से उसे अंकों का नुकसान भी हुआ।
भारत वर्ल्ड कप के लिए पहले से क्वॉलीफाई है
दरअसल आईसीसी के नियम के मुताबिक जिस देश में भी वर्ल्ड कप आयोजन किया जाता है, वहां की टीम अपने आप क्वॉलीफाई कर जाती है। ऐसे में अगला वर्ल्ड कप 2023 में भारत में होना है और उसकी जगह पहले से ही पक्की है।