फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: खतरनाक फॉर्म में हैं ये पांच भारतीय खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया में बरपा सकते हैं कहर

Thu, 26 Nov 2020 12:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 26 Nov 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
AUS vs IND: Five Indian players are in destructive form, can make differences in ODI against australia
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

भारतीय क्रिकेट टीम कोरोना काल में पहली अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है। टीम इंडिया को इसी महीने से शुरू होने वाले मुकाबले के तहत तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच खेलने हैं। सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से होगी जब सिडनी में दोनों टीमें 50-50 ओवर के मुकाबले में आमने-सामने होंगी। 



टीम इंडिया ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था और तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। उस समय भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि इस साल टीम इंडिया के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अलग है। इस बार वनडे सीरीज में संन्यास ले चुके धोनी और चोटिल रोहित शर्मा दोनों ही नहीं होंगे। ऐसे में टीम को फॉर्म में चल रहे इन पांच खिलाड़ियों से अधिक उम्मीदें होंगी।

AUS vs IND: Five Indian players are in destructive form, can make differences in ODI against australia
shikhar dhawan

शिखर धवन:
टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज और रोहित शर्मा के जोड़ीदार शिखर धवन के ऊपर इस बार अधिक जिम्मेदारी होगी। उनके आईपीएल में मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। धवन ने यूएई में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन में जबरदस्त बल्लेबाजी की। वे लीग में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। धवन ने इस साल आईपीएल में 17 मैचों में 44 की औसत से 618 रन बनाए। उन्होंने लीग में चार अर्धशतक भी लगाए। 

AUS vs IND: Five Indian players are in destructive form, can make differences in ODI against australia
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई

के एल राहुल:
आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान और टीम इंडिया के मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल और उससे पहले द्विपक्षीय सीरीज में जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने आईपीएल में जहां 56 की औसत से सर्वाधिक 670 रन बनाए वहीं उससे पहले न्यूजीलैंड में भी उन्होंने तीन मैचों में एक अर्धशतक और एक शतक लगाया था। राहुल के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम को उनसे काफी उम्मीदें रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUS vs IND: Five Indian players are in destructive form, can make differences in ODI against australia
जसप्रीत बुमराहल - फोटो : ट्विटर

जसप्रीत बुमराह:
टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में दमदार गेंदबाजी से खूबी सुर्खियां बटोरी। बुमराह ने इस बार 15 मैचों में 27 विकेट चटकाए, इस दौरान उनकी औसत 15 की तो इकॉनमी सात के करीब रही। न्यूजीलैंड दौरे पर बिना कोई विकेट के संघर्ष करने वाले बुमराह ने लॉकडाउन में अपनी गलतियों पर काम किया और आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने सटीक यॉर्कर से लेकर कई तरह की विविधताओं से बल्लेबाजों को परेशान किया। अब ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर बुमराह आईपीएल की फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।

विज्ञापन
AUS vs IND: Five Indian players are in destructive form, can make differences in ODI against australia
Yuzvendra Chahal - फोटो : सोशल मीडिया

युजवेंद्र चहल:
टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने आईपीएल में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की। चहल इस बार के आईपीएल में सर्वाधिक विकेट के मामले में टॉप 5 में एकलौते स्पिन गेंदबाज रहे। उन्होंने 15 मैचों में 21 विकेट निकाले। चहल ने इसी साल न्यूजीलैंड में भी जबरदस्त गेंदबाजी की थी। उन्होंने वहां दो मैचों में छह विकेट अपने नाम किए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed