टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर छठी बार एशिया कप पर कब्जा कर लिया। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर जश्न भी मनाया। पहली बार टी-20 फॉरमेट में एशिया कप खेला गया था। तस्वीरों से ले मैच का पूरा मजा।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत तेज रही। ताबड़तोड़ चौकों के बीच उनकी धमाकेदार शुरुआत हुई।
हालांकि जल्द ही भारत को पहली सफलता तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने दिलाई। विकेट लेने के बाद विराट कोहली के साथ चीयर्स करते नेहरा।
विकेटों की झड़ी के बीच बांग्लादेश ने पूरे समय 6 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की।
इससे पहले बारिश ने मैच में विघ्न डाला। कई घंटों तक चली बारिश ने मैदान को तहस-नहस कर दिया था। तेज आंधी के चलते मैदान
की 3 फ्लडलाइट क्षतिग्रस्त भी हुई। इतना ही नहीं, बिग स्क्रीन को भी नुकसान हुआ।