एशिया कप 2018 का आगाज शनिवार से यूएई में होने जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होगा। पाकिस्तान अपने अभियान का आगाज टीम इंडिया के खिलाफ 19 सितंबर को करेगा। इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी की जीत से पाकिस्तानी क्रिकेट में काफी बदलाव आया और इससे सीमित ओवरों में टीम को कुछ हद तक स्थिरता मिली।
2 of 5
सरफराज अहमद
- फोटो : file photo
सरफराज ने कहा कि पाकिस्तान पिछले एक साल से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी चयनसमिति के अध्यक्ष इंजमाम उल हक के साथ बातचीत और फिर उस पर अमल करने से काफी फायदा हुआ।
सरफराज ने एशिया कप से पूर्व कप्तानों के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कप्तान बनाया गया था। हमारी टीम काफी युवा थी। मेरा काम युवा खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरना था और जिस तरह से हमने टूर्नामेंट जीता उससे हमारा काफी मनोबल बढ़ा।'
4 of 5
सरफराज अहमद
- फोटो : file photo
उन्होंने कहा, 'चैंपियंस ट्राफी के बाद मैं मुख्य चयनकर्ता (इंजमाम) से मिला और उनसे कहा कि हम टीम में बहुत अधिक बदलाव नहीं चाहते हैं और इस तरह से स्थिरता आयी। हमें फखर जमां, फहीम अशरफ, हसन अली जैसे कुछ बेहतरीन युवा खिलाड़ी मिले जिनके खेल में दिन प्रतिदिन सुधार हो रहा है। युवाओं के आने के बाद वन-डे में हमारे प्रदर्शन में सुधार हुआ है।'
बता दें कि 14 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान 'हिटमैन' रोहित शर्मा के हाथों में है, क्योंकि नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। वहीं, पाकिस्तान टीम की कमान सरफराज अहमद के जिम्मे है। इस टूर्नामेंट में छह देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। इस बार का एशिया कप 50 ओवरों का खेला जाएगा।