फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक नवंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेगा ये भारतीय क्रिकेटर

Thu, 12 Oct 2017 01:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 12 Oct 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ashish nehra will retire from international cricket after t-20 against new zealand at kotla
आशीष नेहरा और युवराज सिंह
भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा अपने घरेलू मैदान फिरोज शाह कोटला पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेलने के बाद 1 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मुख्य कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट को कोहली को अपने इस फैसले के बारे में बता दिया है।

एक नवंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेगा ये भारतीय क्रिकेटर

Ashish nehra will retire from international cricket after t-20 against new zealand at kotla
आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह
आईसीसी 2018 में कोई भी टी-20 विश्व कप का आयोजन नहीं कर रहा है। ऐसे में 38 वर्षीय नेहरा ने टीम प्रबंधन से कहा कि यह उचित होगा कि अच्छा प्रदर्शन कर रहे जूनियर खिलाड़ियों को अधिक मौका मिले। ऐसी भी संभावना है कि अगले आईपीएल सेशन में आशीष नेहरा न खेलें। हालिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए उनका चयन किया गया था, लेकिन पहले दो मैचों के प्लैइंग इलेवन में उन्हें शामिल नहीं किया गया।  

एक नवंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेगा ये भारतीय क्रिकेटर

Ashish nehra will retire from international cricket after t-20 against new zealand at kotla
आशीष नेहरा - फोटो : IPL
1999 में किया था डेब्यू
तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 1999 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में किया था। अपने करियर में उन्होंने 17 टेस्ट, 120 वनडे और 26 टी-20 मैच खेले हैं। उनके नाम पर टेस्ट में 44, वनडे में 157 और टी-20 में 34 विकेट लिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नवंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेगा ये भारतीय क्रिकेटर

Ashish nehra will retire from international cricket after t-20 against new zealand at kotla
आशीष नेहरा
ये रहा करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन  
आशीष नेहरा ने 2003 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर छह विकेट चटकाए थे। इस मैच में वह अस्वस्थ थे फिर भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया।  वह 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने वाला प्रदर्शन किया था, लेकिन अंगुली में चोट लगने की वजह से वह फाइनल मैच नहीं खेल पाए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed