फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अर्शदीप हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धि, सभी से आगे निकलने का मौका

Wed, 06 Nov 2024 10:34 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Nov 2024 10:34 AM IST
सार

अर्शदीप के पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बनने का मौका है। वह इस मामले में भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Arshdeep Singh Eyes to become leading wicket taker for India in South Africa Series Know stats Records
अर्शदीप सिंह - फोटो : ANI
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आठ नवंबर से चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारत इस सीरीज में अपना जलवा बिखेरने उतरेगा। इस दौरान तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास कई उपलब्धि अपने नाम दर्ज करने का मौका रहेगा और वह भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन सकते हैं। 
Arshdeep Singh Eyes to become leading wicket taker for India in South Africa Series Know stats Records
अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI
भुवनेश्वर को पीछे छोड़ सकते हैं अर्शदीप 
अर्शदीप के पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बनने का मौका है। वह इस मामले में भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ सकते हैं। इस साल अर्शदीप ने 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 7.14 की इकॉनोमी रेट से 28 विकेट झटके हैं। अर्शदीप का इस साल सर्वश्रेष्ठ स्पैल अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के दौरान रहा, जब उन्होंने चार ओवर में नौ रन देकर चार विकेट झटके। फिलहाल पुरुषों में भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय के एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर के नाम है। भुवनेश्वर ने 32 मैचों में 6.98 की इकॉनोमी रेट से 37 विकेट लिए हैं। यानी अगर अर्शदीप दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 10 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह इस मामले में भुवनेश्वर को पीछे छोड़ देंगे। 
Arshdeep Singh Eyes to become leading wicket taker for India in South Africa Series Know stats Records
अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI
अर्शदीप के पास चहल से आगे निकलने का मौका
अर्शदीप के पास टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का सबसे सफल गेंदबाज बनने का मौका भी है। वह इस मामले में स्पिनर युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ सकते हैं जिनके नाम फिलहाल टी20 अंतरराष्ट्रीय में 80 मैचों में 96 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। अर्शदीप फिलहाल इस सूची में हार्दिक पांड्या के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। अर्शदीप के नाम 56 टी20 मैचों में 87 विकेट हैं और इस दौरान उनकी इकॉनोमी 8.28 की रही है। वहीं, हार्दिक ने 105 मैचों में इतने ही विकेट लिए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर हैं जिन्होंने 87 मैचों में 90 विकेट लिए हैं, जबकि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 70 मैचों में 89 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि वह इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शामिल होंगे। अर्शदीप 10 विकेट लेते ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Arshdeep Singh Eyes to become leading wicket taker for India in South Africa Series Know stats Records
अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI
टी20 में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बनने का अवसर
इंग्लैंड के खिलाफ 2022 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले अर्शदीप दीप्ति शर्मा के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज के करीब हैं। अर्शदीप अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 13 विकेट ले लेते हैं तो वह इस प्रारूप में भारत के लिए 100 विकेट पूरे कर लेंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला मुकाबला आठ नवंबर को डरबन में खेला जाएगा। इसके अगले तीन मैच 10, 13 और 15 नवंबर को होंगे। भारतीय टीम सीरीज के लिए कुछ दिनों पहले दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed