आईपीएल सट्टेबाजी में बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अरबाज खान का नाम सामने आते ही समन जारी होने के बाद शुक्रवार को वह ठाणे क्राइम ब्रांच ऑफिस में जवाब देने के लिए हाजिर हुए। अरबाज खान आज सीनियर इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा की अगुवाई वाली 5 लोगों की टीम के सामने पहली बार हाजिर हुए।
दरअसल, पुलिस ने 15 मई को सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ किया था। आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के आरोप में सोनू जालान उर्फ सोनू मलाड को 29 मई को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उसके घर से एक डायरी मिली। डायरी में अरबाज खान समेत कई कॉन्ट्रेक्टर, बिल्डर और बॉलीवुड सेलिब्रेटीज के भी नाम सामने आए हैं, जिनमें एक अरबाज खान भी हैं। आइए जानते हैं कैसा है विवादों से अरबाज खान का कनेक्शन...
बता दें कि फिल्म स्टार सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान न सिर्फ एक अभिनेता हैं, बल्कि फिल्म निर्देशक भी हैं। उनके निर्देशन में दबंग, दबंग-2 और डॉली की डोली जैसी फिल्में बनी हैं।
4 of 6
अरबाज खान
- फोटो : amar ujala
बतौर अभिनेता अरबाज के फिल्मी करियर का आगाज ऋषि कपूर और जूही चावला अभिनीत फिल्म दरारा से हुआ था। इस दौरान उन्होंने हेलो ब्रदर, मां तुझे सलामा, कयामत, गर्व, हलचल, मालामाल वीकली, भागम भाग और फैशन जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है।
5 of 6
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
अरबाज खान की पहली पत्नी कोरियोग्राफर डांसर मालइका अरोड़ा से उनका निकाह साल 1998 में हुआ था। लेकिन 18 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति के साथ साल 2016 में तलाक ले लिया है। इस तलाक के पीछे आरबाज की बुरी आदतों का हवाला दिया गया था।