टीम इंडिया के कप्तान नेक इंजरी के चलते इन दिनों आराम कर रहे हैं। इस बीच वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बिताए हुए हसीन लम्हों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। हाल ही में कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अनुष्का शर्मा का एक ऐसा वीडिया शेयर किया है जिसमें वह काफी गुस्से में नजर आ रही हैं।
अनुष्का शर्मा ने बीच सड़क युवक को लगाई फटकार, देखकर विराट कोहली का सीना हुआ गर्व से चौड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इस वीडिया में अनुष्का बीच सड़क एक आदमी को खरी-खोटी सुनाती नजर आ रही हैं। वीडिया में नाराज दिख रही अनुष्का ने युवक की ऐसी क्लास लगाई कि शायद ही वह जिंदगी में कभी दोबारा ऐसी गलती करे।
बता दें कि अनुष्का कार से जा रही थीं तभी रास्ते में एक अन्य गाड़ी में से किसी ने सड़क पर ही कचरा फेंक दिया। यह देखकर अनुष्का का पारा चढ़ गया और उन्होंने उस गाड़ी को रुकवाकर उसमें बैठे शख्स को जमकर फटकार लगाई।
अनुष्का ने गाड़ी में बैठे शख्स से कहा कि आप सड़क पर कचरा क्यों फेंक रहे हैं? आपको सावधान रहना चाहिए और आप इस तरह सड़क पर प्लास्टिक नहीं फेंक सकते हैं।
Saw these people throwing garbage on the road & pulled them up rightfully. Travelling in a luxury car and brains gone for a toss. These people will keep our country clean? Yeah right! If you see something wrong happening like this, do the same & spread awareness. @AnushkaSharma pic.twitter.com/p8flrmcnba
इसके बाद विराट कोहली ने इस विडियो को पोस्ट किया तो कुछ लोग अनुष्का को ट्रोल भी करने लगे। इस पर विराट ने उन्हें भी करारा जवाब दिया और कहा कि जो लोग ऐसा करने की हिम्मत नहीं करते हैं उन्हें ये मजाक लगता है।
Lot of people who don't have the courage to do something like this find it funny. Everything for people nowadays is meme content. Shame.