{"_id":"5b25ce114f1c1bca228b5f47","slug":"sri-lanka-ball-tampering-controversy-against-west-indies-in-test-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉल टेंपरिंग विवाद पर श्रीलंका का हाई वोल्टेज ड्रामा, अंपायर ने कहा बदलो गेंद तो भड़क गए चांदीमल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बॉल टेंपरिंग विवाद पर श्रीलंका का हाई वोल्टेज ड्रामा, अंपायर ने कहा बदलो गेंद तो भड़क गए चांदीमल
Sun, 17 Jun 2018 08:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 17 Jun 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sri lanka
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन कथित बॉल टेंपरिंग विवाद के कारण श्रीलंका की टीम दो घंटे की देरी से मैदान पर उतरी। एक समय मैच पर ही संकट खड़ा हो गया था। बाद में श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान पर उतरने को तैयार हुए।
2 of 5
अलीम डार
अंपायर अलीम डार और इयान गाउल्ड ने दूसरे दिन की समाप्ति पर गेंद की स्थिति (कंडीशन) को लेकर सवाल उठाए थे। तीसरे दिन की शुरुआत पर अंपायरों ने श्रीलंकाई टीम से कहा कि वह इस गेंद से खेल जारी नहीं रख सकते। इस पर विवाद हो गया और मेहमान कप्तान दिनेश चांदीमल ने टीम के साथ मैदान पर उतरने से मना कर दिया।
3 of 5
दिनेश
- फोटो : Deccan Chronicle
दूसरे दिन विंडीज ने डेवोन स्मिथ के नाबाद अर्द्धशतक की मदद से दो विकेट पर 118 रन बना लिए थे। श्रीलंका ने पहली पारी में 253 रन बनाए थे। विवाद इतना बढ़ा कि मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ और श्रीलंका के कोच चंडिका हथुरासिंघे और टीम मैनेजर असांका गुरुसिन्हा भी विचार-विमर्श में जुटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीलंका टीम
- फोटो : crictracker
माना जा रहा है कि श्रीलंकाई बॉल टेंपरिंग के किसी आरोप को बाद में चुनौती देंगे। विंडीज के स्कोर में पांच पेनाल्टी अंक जोड़ दिए गए हैं। बाद में मैच शुरू हुआ और स्मिथ (61) की मदद से 76 ओवरों में चार विकेट पर 216 रन बना लिए थे। टीम श्रीलंका से 37 रन पीछे थी जबकि छह विकेट शेष थे।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीलंका
विश्व क्रिकेट के इतिहास में केवल एक बार ऐसा हुआ है कि जब मैच रद्द हुआ है। 2006 में पाकिस्तान पर बॉल टेंपरिंग के कारण इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में पांच रन की पेनाल्टी लगी थी। पाक टीम ने चाय के बाद मैदान पर उतरने से इनकार कर दिया था तब अंपायरों ने ऐसा किया था। मार्च में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बेनक्राफ्ट पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन बॉल टेंपरिंग का दोषी पाया गया और उन पर प्रतिबंध लगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।